Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मनोरंजन

मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत के मुख्य आरोपी श्यामकानु महंत की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगी.

लंदन में ‘हनुमान अंश’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान इसके संगीत और आध्यात्मिक प्रस्तुति को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों ने खूब सराहा.

बेंगलुरु में आयोजित वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे इवेंट के दौरान जॉन अब्राहम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अभिनेता सिक्योरिटी कर्मियों द्वारा रोके गए एक फैन का समर्थन करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Samantha Ruth Pregnancy: साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं. फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने एक इंटरव्यू में सामंथा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर मुहर लगा दी है.

बिहार के गोपालगंज में जमीन के पुराने विवाद को लेकर फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र तिवारी पर कुछ नामजद बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल विजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है.

हॉलीवुड स्टार जियानकार्लो एस्पोसिटो ने सऊदी अरब में फिल्म शूटिंग के दौरान इस्लाम धर्म अपनाया. उनका नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार कई क्षेत्रों की हस्तियों के प्रेरणादायक वीडियोज शेयर कर रहा है.

Bollywood Intimate Scene Secrets: फिल्मों के इंटीमेट सीन के दौरान सिर्फ मेल एक्टर्स ही नहीं, बल्कि जैकलीन फर्नांडिस और कंगना रनौत जैसी कई बड़ी एक्ट्रेसेस भी बेकाबू हो चुकी हैं. एक मशहूर जर्नलिस्ट ने दावा किया है कि 'कट' और 'लाइट्स ऑफ' होने के बाद भी सितारे किस करते रहे.

Iranian Singer Parastoo Ahmadi: ईरान की गायिका परास्तू अहमदी को बिना हिजाब कॉन्सर्ट करने के मामले में अदालत ने 74 कोड़े मारने की सजा सुनाई है. कोर्ट ने उन पर विदेश यात्रा और कलात्मक गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगाया है.

Aamir Khan wedding 2026: बॉलीवुड स्टार आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड Gauri Spratt के साथ सादगी भरी रजिस्टर्ड मैरिज करने जा रहे हैं. आमिर ने बताया कि शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे, जबकि किसी भव्य समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital