Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' को टक्कर देने के लिए क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई को रिलीज हो रही है. इस माइथोलॉजिकल एक्शन एडवेंचर फिल्म को भारतीय सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के 'A' सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है.

Mustafa Ahmed Fitness Tips: 'धुरंधर' में रिजवान का किरदार निभाने वाले अभिनेता और फिटनेस कोच मुस्तफा अहमद ने कहा कि फिटनेस केवल वजन घटाने या अच्छा दिखने तक सीमित नहीं है. उन्होंने अभिनय के सफर, फिटनेस फिलॉसफी और युवाओं के लिए अनुशासन व लगातार सीखने का संदेश साझा किया.

ओटीटी रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के नए प्रोमो में बॉलीवुड स्टार गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के लिए विजिटर बनकर पहुंचे हैं. स्टेज पर होस्ट फराह खान के 'सुपारी' वाले सवाल पर गोविंदा ने अपने सिग्नेचर मजाकिया अंदाज में जवाब देकर सबका दिल जीत लिया.

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Ring: आमिर खान ने शादी में गौरी स्प्रैट को दुर्लभ मेडागास्कर रूबी से जड़ी खास वेडिंग रिंग गिफ्ट की. इस रिंग को तैयार करने में 131 कारीगरों ने 256 घंटे तक काम किया, जबकि रूबी खोजने में तीन महीने लगे.

Anupam Kher Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या पहुंचे फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले राम मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि चोर हर जगह मिल सकते हैं, लेकिन इससे मंदिर की गरिमा या पवित्रता कम नहीं होती.

Akanksha Chamola marriage statement: आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो में खुलासा किया कि वह दोबारा शादी नहीं करेंगी और अकेले जिंदगी बिताना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने अपनी बायसेक्शुअल पहचान और महिलाओं के साथ रिश्तों को लेकर भी खुलकर बात की.

Aamir Khan marriage controversy: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बाद फैशन कमेंटेटर अमित सचदेवा ने कसा तंज, पूछी तीसरी शादी की एक्सपायरी डेट. साथ ही एक्स वाइफ और सलमान खान पर भी कसा तंज.

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' से अपना नया रफ-टफ लुक शेयर किया है. पहाड़ों के बीच काउबॉय हैट और स्लीवलेस बनियान पहने 59 साल के सलमान की कमाल की बॉडी और मस्कुलर बाइसेप्स देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं.

पंजाब के संवेदनशील 1990 के दशक और मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनी दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को सरकार के आदेश पर ओटीटी से हटा दिया गया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, मेकर्स ने सेंसर बोर्ड के कट्स से बचने के लिए 'पंजाब 95' का नाम बदलकर इसे बिना कट्स के अनकट वर्जन में रिलीज कर दिया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

कपूर खानदान की लाडली अंशुला कपूर आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में पूरा परिवार जश्न मनाता दिख रहा है, वहीं शादी की रस्मों के बीच अंशुला ने अपनी दिवंगत मां मोना कपूर को भी याद किया.

UP Tourism