Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मनोरंजन

Aayush Sharma Threat Email: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल मिला है, जो कि प्रोटोन मेल से भेजा गया. मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से भेजा बताया जा रहा है.

9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को बॉलीवुड इंडस्ट्री का समर्थन मिला है. सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन ने आर्थिक मदद दी. मैनेजर के मुताबिक, कल जमानत मिल सकती है.

दृश्यम 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म से अक्षय खन्ना का पत्ता कट गया है और उनकी जगह साउथ सुपरस्टार प्रकाश राज ने ले ली है. बताया जा रहा है कि मेकर्स और अक्षय के बीच 'लुक' को लेकर अनबन हुई थी, जिसके बाद प्रकाश राज ने सेट से शूटिंग की तस्वीरें साझा कर हलचल मचा दी है.

AR Rahman: ध्रुपद गायक उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर ने फिल्म पोनैनीयिन पोन्नियिन सेलवन ii के गीत 'वीरा राजा वीरा' से जुड़े कॉपीराइट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. दायर याचिका में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है. कोर्ट 13 फरवरी को दायर याचिका पर सुनवाई करेगा.

Don 3 controversy: डॉन 3 छोड़ने के बाद रणवीर सिंह मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अभिनेता से 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है.

अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट मिला है, जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई है. मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है.

फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद मामला निपटा दिया. नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को बताया कि फिल्म का नाम बदला जाएगा और इससे जुड़ा पूरा प्रचार सामग्री सोशल मीडिया से हटा दी गई है. कोर्ट ने इस आश्वासन को स्वीकार करते हुए आगे किसी आदेश की जरूरत नहीं बताई.

तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को तेजप्रताप यादव ने ₹11 लाख की आर्थिक मदद दी है. इससे पहले सोनू सूद भी उनके समर्थन में सामने आए थे.

बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव ₹9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले में जेल की सजा काट रहे हैं. सरेंडर से पहले भावुक राजपाल ने जब अपनी आर्थिक तंगी का जिक्र किया, तो सोनू सूद ने न केवल उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन किया, बल्कि पूरी इंडस्ट्री को उनके साथ खड़े होने के लिए प्रेरित किया.

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर मचे बवाल के बीच अरमान मलिक ने सच्चाई सामने रखी है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital