होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पत्नी पल्लवी जोशी (फोटो)
Pallavi Joshi Injured: ‘द कश्मीर फाइल्स’ की एक्ट्रेस और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी के फैंस के लिए बुरी खबर है. पल्लवी जोशी एक हादसे का शिकार हो गईं. पल्लवी जोशी को अपनी अपकमिंग फिल्म वैक्सीन वॉर के सेट पर चोट लग गई है. जानकारी के मुताबिक, शूटिंग के दौरान एक गाड़ी ने अपना बैलेंस खो दिया और पल्लवी जोशी को टक्कर मार दी.
पल्लवी जोशी की अगली फिल्म वैक्सीन वॉर का क्रू इस वक्त हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहा है. शूट के दौरान ही वो हादसे का शिकार हुईं. हालांकि, सूत्रों ने बताया कि पल्लवी जोशी को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं. ऐसे में उन्होंने पहले अपना शूट कंप्लीट किया और सीन्स पूरा करने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने अस्पताल में पल्लवी जोशी का इलाज किया और कहा कि उनकी चोटें ज्यादा गंभीर नहीं हैं, इसलिए घबराने वाली कोई बात नहीं है.
पल्लवी जोशी संग हुए इस हादसे के बाद एक्ट्रेस के हसबैंड और द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- जिंदगी तेज रफ्तार, भारी ट्रैफिक, नशे में गाड़ियां चलाने वालों के लिए दुर्घटना ग्रस्त सड़क पर दौड़ने का खेल है. आपको अपने आपको बचाना होगा. ज्यादातर लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं और फिर उससे कभी उबर नहीं पाते. जो हादसों से बच जाते हैं, उठकर फिर दौड़ पड़ते हैं, अपनी मंजिल पर पहुंच जाते हैं.
द वैक्सीन वॉर लेकर आ रहे पल्लवी जोशी- विवेक अग्निहोत्री विवेक अग्निहोत्री ने अपने इस ट्वीट के जरिए किस बात की ओर इशारा किया है ये तो वही बता सकते हैं. लेकिन द वैक्सीन वॉर की बात करें तो इसे विवेक अग्निहोत्री ही बना रहे हैं. फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया जा चुका है. पल्लवी जोशी फिल्म का प्रोडक्शन संभालने के साथ इसमें एक्टिंग भी कर रही हैं.
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…