Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pallavi Joshi Injured: हैदराबाद में ‘वैक्सीन वॉर’ की शूटिंग के दौरान पल्लवी जोशी घायल, गाड़ी ने मारी टक्कर

Pallavi Joshi Injured: पल्लवी जोशी की अगली फिल्म वैक्सीन वॉर का क्रू इस वक्त हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहा है. शूट के दौरान पल्लवी हादसे का शिकार हो गईं. एक गाड़ी ने अपना बैलेंस खो दिया और पल्लवी जोशी को टक्कर मार दी.

Pallavi Joshi Injured:

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पत्नी पल्लवी जोशी (फोटो)

Pallavi Joshi Injured: ‘द कश्मीर फाइल्स’ की एक्ट्रेस और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी के फैंस के लिए बुरी खबर है. पल्लवी जोशी एक हादसे का शिकार हो गईं. पल्लवी जोशी को अपनी अपकमिंग फिल्म वैक्सीन वॉर के सेट पर चोट लग गई है. जानकारी के मुताबिक, शूटिंग के दौरान एक गाड़ी ने अपना बैलेंस खो दिया और पल्लवी जोशी को टक्कर मार दी.

घायल हुईं पल्लवी जोशी

पल्लवी जोशी की अगली फिल्म वैक्सीन वॉर का क्रू इस वक्त हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहा है. शूट के दौरान ही वो हादसे का शिकार हुईं. हालांकि, सूत्रों ने बताया कि पल्लवी जोशी को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं. ऐसे में उन्होंने पहले अपना शूट कंप्लीट किया और सीन्स पूरा करने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने अस्पताल में पल्लवी जोशी का इलाज किया और कहा कि उनकी चोटें ज्यादा गंभीर नहीं हैं, इसलिए घबराने वाली कोई बात नहीं है.

विवेक अग्निहोत्री का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

पल्लवी जोशी संग हुए इस हादसे के बाद एक्ट्रेस के हसबैंड और द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- जिंदगी तेज रफ्तार, भारी ट्रैफिक, नशे में गाड़ियां चलाने वालों के लिए दुर्घटना ग्रस्त सड़क पर दौड़ने का खेल है. आपको अपने आपको बचाना होगा. ज्यादातर लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं और फिर उससे कभी उबर नहीं पाते. जो हादसों से बच जाते हैं, उठकर फिर दौड़ पड़ते हैं, अपनी मंजिल पर पहुंच जाते हैं.

ये भी पढ़ें-Shehnaaz Gill-Guru Randhawa: शहनाज संग गुरु रंधावा ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो, फैंस बोले- शादी कर लो

द वैक्सीन वॉर लेकर आ रहे पल्लवी जोशी- विवेक अग्निहोत्री विवेक अग्निहोत्री ने अपने इस ट्वीट के जरिए किस बात की ओर इशारा किया है ये तो वही बता सकते हैं. लेकिन द वैक्सीन वॉर की बात करें तो इसे विवेक अग्निहोत्री ही बना रहे हैं. फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया जा चुका है. पल्लवी जोशी फिल्म का प्रोडक्शन संभालने के साथ इसमें एक्टिंग भी कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital