होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पठान (फोटो)
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान ने रविवार को इंडिया में 70 करोड़ का जादुई कलेक्शन किया है. पठान के हिंदी वर्जन ने बुधवार को 55 करोड़, गुरुवार को 68 करोड़, शुक्रवार को 38 करोड़, शनिवार को 51.5 करोड़ कमाए. शुरुआती रुझान है कि फिल्म ने रविवार को इंडिया में 70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म का ऑल इंडिया 5 दिनों का टोटल 290 करोड़ के करीब हो गया है. बहुत जल्द पठान 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी पार करने वाली है. बॉक्स ऑफिस पूरी तरह पठान-मय हो चुका है.
इंडिया में ही नहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी पठान का डंका बज रहा है. फिल्म ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. शाहरुख खान फैंस के लिए ये खुशी से झूमने का मौका है. रविवार को किंग खान ने मन्नत के बाहर खड़े फैंस को अपनी झलक दिखाई. किंग खान को देखकर फैंस ओवर एक्साइटेड हो गए. सभी ने शाहरुख खान को अपने कैमरे में कैद किया.
शाहरुख खान ने अपने इस धमाकेदार कमबैक से साबित कर दिया है कि वे असल मायने में बॉक्स ऑफिस के सरताज हैं. 4 सालों बाद स्क्रीन पर कम ही स्टार्स ऐसा धमाका कर पाते हैं. शाहरुख खान के स्टारडम की झलक थियेटर्स में देखने को मिल रही है. फिल्म को 5 दिन के लंबे वीकेंड का जबरदस्त फायदा हुआ है. पठान ने ट्रेड एनालिस्ट्स के गणित को भी गलत साबित किया है. फिल्म रोजाना नए कीर्तिमान रच रही है.
चलो वीकेंड तो खत्म हो गया. अब पठान के लिए असली इम्तिहान की घड़ी आ गई है. पिछले 5 दिनों से पठान डबल डिजिट में ही कमाई कर रही है. कमाई का ये सिलसिला वीक डेज में भी बरकरार रहेगा या नहीं ये बहुत जल्द पता चल जाएगा. वैसे काफी उम्मीद है पठान का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन ज्यादा डिप न हो, क्योंकि किंग खान फैंस का जोश हाई है, दूसरा मूवी लवर्स के पास पठान के सिवा सिनेमाघरों में देखने के लिए कोई बड़ी फिल्म नहीं है. अब सबकी नजरें पठान के फर्स्ट वीक कलेक्शन पर हैं.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…