Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pathaan Box Office Collection: सिर चढ़कर बोला ‘पठान’ का जादू, ओपनिंग वीकेंड में फिल्म की जबरदस्त कमाई, 5वें दिन बटोरे इतने करोड़

Pathaan: पठान ने रविवार को करीबन 70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म का ऑल इंडिया 5 दिनों का टोटल 290 करोड़ के करीब हो गया है. इंडिया में ही नहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी पठान का डंका बज रहा है. फिल्म ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Pathaan: 

पठान (फोटो)

Pathaan:  बॉक्स ऑफिस पर जबसे पठान रिलीज हुई है सभी की चांदी चांदी हो गई है. शाहरुख खान की फिल्म पठान की नॉनस्टॉप कमाई जारी है. हर दिन की कमाई के साथ रिकॉर्ड बना रही पठान के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के टोटल आंकड़े आ गए हैं. किंग खान फैंस के लिए खुश होने का बड़ा मौका है क्योंकि पठान 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है. पांचवें दिन यानी रविवार को पठान ने फिर से बंपर कमाई की.

पठान की दमदार कमाई

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान ने रविवार को इंडिया में 70 करोड़ का जादुई कलेक्शन किया है. पठान के हिंदी वर्जन ने बुधवार को 55 करोड़, गुरुवार को 68 करोड़, शुक्रवार को 38 करोड़, शनिवार को 51.5 करोड़ कमाए. शुरुआती रुझान है कि फिल्म ने रविवार को इंडिया में 70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म का ऑल इंडिया 5 दिनों का टोटल 290 करोड़ के करीब हो गया है. बहुत जल्द पठान 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी पार करने वाली है. बॉक्स ऑफिस पूरी तरह पठान-मय हो चुका है.

इंडिया में ही नहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी पठान का डंका बज रहा है. फिल्म ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. शाहरुख खान फैंस के लिए ये खुशी से झूमने का मौका है. रविवार को किंग खान ने मन्नत के बाहर खड़े फैंस को अपनी झलक दिखाई. किंग खान को देखकर फैंस ओवर एक्साइटेड हो गए. सभी ने शाहरुख खान को अपने कैमरे में कैद किया.

बॉक्स ऑफिस किंग बने शाहरुख

शाहरुख खान ने अपने इस धमाकेदार कमबैक से साबित कर दिया है कि वे असल मायने में बॉक्स ऑफिस के सरताज हैं. 4 सालों बाद स्क्रीन पर कम ही स्टार्स ऐसा धमाका कर पाते हैं. शाहरुख खान के स्टारडम की झलक थियेटर्स में देखने को मिल रही है. फिल्म को 5 दिन के लंबे वीकेंड का जबरदस्त फायदा हुआ है. पठान ने ट्रेड एनालिस्ट्स के गणित को भी गलत साबित किया है. फिल्म रोजाना नए कीर्तिमान रच रही है.

ये भी पढ़ें-Shah Rukh Khan: पठान की सफलता के बाद ‘मन्नत’ पर उमड़ी फैंस की भीड़, बालकनी में चढ़ किंग खान ने किया डांस

मंडे टेस्ट में पास होगी पठान?

चलो वीकेंड तो खत्म हो गया. अब पठान के लिए असली इम्तिहान की घड़ी आ गई है. पिछले 5 दिनों से पठान डबल डिजिट में ही कमाई कर रही है. कमाई का ये सिलसिला वीक डेज में भी बरकरार रहेगा या नहीं ये बहुत जल्द पता चल जाएगा. वैसे काफी उम्मीद है पठान का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन ज्यादा डिप न हो, क्योंकि किंग खान फैंस का जोश हाई है, दूसरा मूवी लवर्स के पास पठान के सिवा सिनेमाघरों में देखने के लिए कोई बड़ी फिल्म नहीं है. अब सबकी नजरें पठान के फर्स्ट वीक कलेक्शन पर हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital