होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
'पठान' (फोटो)
Pathaan Box Office: ‘पठान’ ने की कमाई इन दिनों हर जगह चर्चा में है. 4 साल बाद थिएटर्स में हीरो बनकर लौटे शाहरुख खान की फिल्म ने 12 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर हर तमाम बड़े रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं. थिएटर्स में दो वीकेंड देख चुकी ‘पठान’ का नेट इंडिया कलेक्शन 430 करोड़ के करीब पहुंच चुका है. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 850 करोड़ का विशाल आंकड़ा छूने के बहुत करीब है.
शाहरुख खान को इंडिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल स्टार कहा जाता है और उन्हें दुनिया में इंडियन सिनेमा का सबसे पहचाना हुआ चेहरा माना जाता है. ‘पठान’ की धुआंधार कमाई से शाहरुख ने ये बात एक बार फिर से सच साबित कर दी है. शाहरुख की फिल्म के कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 300 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस सिर्फ ओवरसीज मार्केट्स से आया है, यानी विदेशों से. ये एक ऐसा कमाल है जिसका इंतजार सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को था. वजह ये है कि लॉकडाउन के बाद से विदेशी फिल्म मार्केट्स में इंडियन फिल्मों की परफॉरमेंस उस लेवल से काफी नीचे जाती नजर आ रही थी, जो कोविड 19 से पहले हुआ करता था.
सऊदी अरब, कुवैत, कतर जैसे देशों को मिलाकर बने खाड़ी देशों के मार्केट में महामारी के बाद से भारतीय फिल्में अहले जैसी शानदार कमाई नहीं कर पा रही थीं. लॉकडाउन के बाद रिलीज हुईं बड़ी इंडियन फिल्मों में, गल्फ यानी खाड़ी देशों में सबसे बड़ा कलेक्शन, यश स्टारर ‘KGF चैप्टर 2’ ने किया था. खाड़ी देशों में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 2.17 मिलियन डॉलर यानी लगभग 17.89 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद आई रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ ने इस मार्केट में 17.31 करोड़ (2.1 मिलियन डॉलर) ग्रॉस कलेक्शन किया. जबकि इन दोनों से पहले, आई अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ का कलेक्शन 15.66 करोड़ रुपये (1.9 मिलियन डॉलर) रहा था.
‘पठान’ ने गल्फ देशों में इन तीनों फिल्मों की कमाई को बहुत पीछे छोड़ते हुए 12 ही दिन में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा (11 मिलियन डॉलर) की कमाई कर डाली. शाहरुख के स्टारडम का जलवा कहें या फिर उन्हें वापिस स्क्रीन पर देखने की बेकरारी, लेकिन इस मार्केट में सिर्फ 12 ही दिन में शाहरुख खान की ‘पठान’ सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बन चुकी हैं. उन फिल्मों से भी ज्यादा, जो कोविड 19 से पहले रिलीज हुई थीं. खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली टॉप 5 इंडियन फिल्में कुछ इस तरह हैं.
1. बाहुबली 2- 169 करोड़ रुपये (20.57 मिलियन डॉलर) 2. RRR- 122 करोड़ रुपये (14.8 मिलियन डॉलर) 3. पठान- 115 करोड़ रुपये (11.2 मिलियन डॉलर)* 4. दंगल- 102 करोड़ रुपये (12.36 मिलियन डॉलर) 5. पद्मावत- 100 करोड़ रुपये (12.15 मिलियन डॉलर)
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…