होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बिहार महागठबंधन सरकार में मंत्री सुरेंद्र यादव (फोटो फेसबुक)
Surendra Prashad Yadav: बिहार में महागठबंधन की सरकार में सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव ने एक विवादित बयान दिया है. आरजेडी (RJD) नेता सुरेंद्र यादव ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी (BJP) पर अपने बयान के जरिए बड़ा हमला बोला है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि,”जब भी चुनाव आता है, भारतीय जनता पार्टी (BJP) आर्मी पर हमला करवाती है”. दरअसल, सुरेंद्र यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि बीजेपी दावा कर रही है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वह जीतेगी.
इसके जवाब में आरजेडी नेता सुरेंद्र यादव ने कहा कि इस बार बीजेपी का चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा. हर बार बीजेपी चुनाव जीतने के लिए आर्मी पर हमला करवाती है. इस बार लगता है किसी देश पर हमला करवाएगी. सुरेंद्र यादव ने यह भी कहा कि वह बीजेपी की चुनौती को स्वीकार करते हैं.
आरजेडी नेता सुरेंद्र यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा बीजेपी चुनाव जीतने के लिए आर्मी पर हमला करवाती है. लेकिन ये नहीं बताया कि बीजेपी ने कब और किन मामलों में आर्मी पर हमला कराया था. ना ही ये नहीं बताया आने वाले चुनाव के समय में किस देश पर हमला कराया जा सकता है. इन सवालों के जवाब पर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने भी कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है, किसी भी हद तक जा सकती है.
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार को बताया था ‘शिखंडी’, अब सुधाकर सिंह पर एक्शन की तैयारी में RJD, भेजा कारण बताओ नोटिस
सुरेंद्र यादव के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता निखिल आनंद ने पलटवार करते हुए कहा कि,”आरजेडी के तरकश में एक से एक तीर मौजूद हैं, जो समय-समय पर बिहार की पूरी दुनिया में फजीहत करवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुरेंद्र यादव की बात पर उन्हें हंसी आती है कि बीजेपी चुनाव से पहले किसी देश पर हमला करवाएगी. उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन की सरकार को अपने नेताओं के बयान पर लगाम लगाना चाहिए. क्योंकि ये जो भी मंत्री हैं, ये लालू परिवार के कैबिनेट मंत्री नहीं हैं, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को अपने मान-सम्मान की चिंता नहीं है तो कम से कम वो जिस पद पर हैं उसी की गरिमा की चिंता जरूर करें.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…