मनोरंजन

राजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग मामले में ‘गदर-2’ से निकली आगे, ऑफिस से लोगों को मिली छुट्टी

Rajinikanth Film: अगस्त के महीने में फैंस को काफी जबरदस्त फिल्में देखने को मिलने वाली है, जिसका लोग बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं. 11 अगस्त को दो बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है. दोनों ही फिल्में सीक्वल हैं और इसके लिए कई सालों का इंतजार करना पड़ा है. पहली फिल्म सनी देओल की गदर का सिक्वल गदर 2 है. वहीं दूसरी फिल्म अक्षय कुमार की OMG का सिक्वल OMG 2 है. गदर 2 के लिए लोगों को 22 साल का इंतजार करना पड़ा तो वहीं ओएमजी 2 के लिए दर्शकों को 11 साल का. गदर 2 को देखने के लिए अभी से सिनेमा घरों में टिकट बुकिंग शुरू हो गयी है, लेकिन इन दोनों फिल्मों से उस सुपरस्टार की फिल्म रिलीज हो रही है, जिसकी फिल्में देखने के लिए लोग हमेशा तैयार रहते हैं.

हम बात कर रहे हैं साउथ के सुपर-डुपर हिट स्टार रजनीकांत की. उनकी 2 साल के बाद सिनेमाघर में वापसी कर रहे हैं. उनकी फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर भी दर्शक काफी उत्साहित हैं. सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग काफी तेज हो रही हैं.

गदर 2 से निकली आगे जेलर

सनी देओल की धमाकेदार फिल्म गदर 2 को देखने के लिए लोग बेताब बैठें हैं. एडवांस बुकिंग भी कर ली है, लेकिन जैसे ही रजनीकांत की फिल्म जेलर का ट्रेलर रिलीज किया गया तो इसकी भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई और इसकी बुकिंग इतनी रफ्तार से हुई कि इसने गदर 2 कि एडवांस की रफ्तार को पीछे छोड़ दिया. खबरों के मुताबिक गदर 2 के रिलीज से 6 दिन पहले ही 1 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो गए थे. इसकी लिमिटेड एडवांस बुकिंग पिछले रविवार ही शुरू हो चुकी थी, जबकि बुधवार से बुकिंग पूरी तरह खुली. लेकिन ‘जेलर’ के लिए एडवांस बुकिंग  5 अगस्त से शुरू हुई और ‘गदर 2’ को काफी पीछे छोड़ दिया. इसके अभी तक 2 लाख से ज्यादा एडवांस बुकिंग हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- Taali Trailer: सुष्मिता सेन की सीरीज ‘ताली’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर के स्वाभिमान और सम्मान के लिए निभाया गजब का रोल

ऑफिस से लोगों को मिल रही छुट्टियां

रजनीकांत की फिल्म का क्रेज एक बार फिर देखने को मिल रहा है. खासकर बेंगलुरु और चेन्नई में तो लोगों को फिल्म देखने के लिए ऑफिस से छुट्टी दे दी गयी है. इसके अलावा जेलर को देखने लोगों को ऑफिस से टिकट भी फ्री दिए गये हैं. ताकी फिल्म पायरेसी से बची रहे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

54 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

55 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago