Bharat Express DD Free Dish

‘Ramayana’ का ट्रेलर रिलीज से चंद घंटे पहले टला, नीट पेपर लीक विवाद के बीच मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

रणबीर कपूर और यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज से ठीक पहले टाल दिया गया है. NEET विरोध प्रदर्शनों के बीच मेकर्स ने छात्रों के समर्थन में यह कदम उठाया है. जानिए ट्रेलर टलने की असली वजह और नई संभावित तारीख.

Ramayana, Bollywood

Ramayana Trailer Postponed: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सिनेमाप्रेमियों के बीच जबर्दस्त क्रेज बना हुआ है. हर कोई इसके पहले दीदार यानी ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. तय शेड्यूल के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को ही ग्लोबली रिलीज होने वाला था और इसकी पूरी तैयारी भी हो चुकी थी. लेकिन रिलीज से ठीक कुछ घंटे पहले मेकर्स ने फैंस को झटका देते हुए अपना प्लान टाल दिया है. जी हां अब ‘रामायण’ का ट्रेलर (Ramayana trailer postponed) टल गया है.

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई वजह

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर ट्रेलर टलने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ पार्टनरशिप करके ‘रामायण’ को ग्लोबल लेवल पर ले जाने का उनका सपना अब सच हो रहा है.

उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह गर्व का पल होगा जब हमारी इस पौराणिक गाथा को किसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म की तरह दुनिया भर के थिएटर्स में दिखाया जाएगा. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि मौजूदा हालातों को देखते हुए ट्रेलर लॉन्च की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

Ramayana, Bollywood

छात्रों के समर्थन में लिया गया बड़ा फैसला

दरअसल देश भर में इन दिनों NEET पेपर लीक मामले को लेकर युवा और छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. बॉलीवुड के कई सितारे भी छात्रों की इस लड़ाई में उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

नमित मल्होत्रा ने देश के युवाओं को हमारा भविष्य बताते हुए कहा कि इस संवेदनशील वक्त में छात्रों के साथ एकजुटता दिखाना ज्यादा जरूरी है. इसी वजह से मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज को फिलहाल टालने का फैसला किया है.

ये भी पढे़ं- Salman Khan ने कहा- ‘स्टूडेंट्स हमारी फर्स्ट प्रायोरिटी, प्लीज़ लौट जाइए घर अपने माता-पिता के पास’, पीएम मोदी के बारे में बोले ऐसा

अब कब रिलीज होगा ट्रेलर?

फिलहाल मेकर्स ने नई तारीख का आधिकारिक ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन खबरों की मानें तो फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर अब 31 जुलाई को सामने आ सकता है. फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही मेकर्स नई रिलीज डेट के साथ बड़ा सरप्राइज देंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read