Donald Trump Jr dance with Ranveer Singh: उदयपुर में इन दिनों एक हाई-प्रोफाइल शादी की धूम मची हुई है. ऑरलैंडो के अरबपति पद्मजा और रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और सुपरऑर्डर के को-फाउंडर और CTO वामसी गादिराजू की शादी का जश्न किसी रॉयल फेस्टिवल से कम नहीं रहा. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज तक, सभी इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में शामिल हुए.
लेकिन इस शादी के संगीत सेरेमनी का एक वीडिया बेहद खास रहा जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने जमकर डांस किया और ये उन्होंने अकेले नहीं बल्की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे Donald Trump Jr और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ किया, जो इस शादी में शिरकत करने के लिए इंडिया आए हुए हैं.
रणवीर सिंह का धमाका, ट्रंप जूनियर भी थिरके
संगीत नाइट की सबसे हाइलाइटेड झलक रणवीर सिंह का स्टेज मोमेंट रहा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन से स्टेज पर डांस करवाते नजर आ रहे हैं.
रणवीर ने पहले मजाकिया अंदाज में ट्रंप जूनियर को टोका और फिर उन्हें अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सुपरहिट गाने ‘What Jhumka’ की बीट पर थिरकने पर मजबूर कर दिया. बेटिना गोल्ड लहंगे में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं, वहीं रणवीर ब्लैक फॉर्मल लुक में हमेशा की तरह एनर्जेटिक और स्टाइलिश दिखे.
View this post on Instagram
‘आंख मारे’ पर सबको नचाया
रणवीर ने सिर्फ ट्रंप जूनियर को ही नहीं, बल्कि पूरे स्टेज को अपने कंट्रोल में ले लिया. उन्होंने सिम्बा का गाना ‘आंख मारे’ लगाया और सभी गेस्ट्स को डांस फ्लोर पर ले आए. उनका गली बॉय का फेमस रैप ‘अपना टाइम आएगा’ ने भी महफिल में चार चांद लगा गया.
View this post on Instagram
बॉलीवुड गलैमर की बरसात
इस रॉयल संगीत में बॉलीवुड का जमावड़ा देखने लायक था. करण जौहर ने शो को होस्ट किया और मंच पर उनकी मौजूदगी हमेशा की तरह मजेदार रही. वहीं स्टार परफॉर्मेंसेज में जाह्नवी कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस शामिल रहे. इन कलाकारों ने अपनी-अपनी फिल्मों के गानों पर धमाकेदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरी भीड़ झूम उठी.
बता दें कि इस शादी में सिर्फ इंडियन स्टार्स ही नहीं, बल्कि ग्लोबल म्यूजिक आइकॉन भी शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, जस्टिन बीबर और जेनिफर लोपेज ने भी इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का हिस्सा बनकर इवेंट को इंटरनेशनल टच दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


