Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या अमिताभ बच्चन ‘उमराव जान’ के प्रिमियर पर रहेंगे मौजूद? जानें बच्चन परिवार में से किसका नाम है गेस्ट लिस्ट में शामिल

Umrao Jaan Re-Release: रेखा की आइकॉनिक फिल्म ‘उमराव जान’ का 4K वर्जन 27 जून को फिर से थिएटर्स में रिलीज होगा. प्रीमियर में शामिल होंगे कई बॉलीवुड सितारे, क्या अमिताभ भी होंगे मौजूद?

umrao jaan re-release

Umrao Jaan Re-Release: सालों बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही है हिंदी सिनेमा की एक यादगार फिल्म – ‘उमराव जान’.

1981 में आई इस फिल्म को आज भी रेखा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. इसकी कहानी एक ऐसी लड़की की है जो हालातों के चलते कोठे तक पहुंचती है, मगर अपनी शायरी, अदाओं और तहज़ीब से दिलों पर राज करती है.

अब इसका रिस्टोर्ड 4K वर्जन एक भव्य प्रीमियर के साथ रिलीज होने जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं.

बता दें कि ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में एक बार फिर रिलीज होने वाली है. इसके मेकर्स, समेत पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स, इसे एक ग्रैंड प्रीमियर बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

साथ ही फिल्म के प्रीमियर के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स को बुलाने की तैयारी की गई है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या इस इवेंट में खुद अमिताभ बच्चन भी शिरकत करेंगे?

क्या शामिल होंगे अमिताभ बच्चन?

रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुजफ्फर अली और रेखा पीवीआर मैसन, जियो वर्ल्ड ड्राइव, बीकेसी, मुंबई में गुरुवार (26 जून ) को होने वाली है.

इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स के शामिल होने की खबर भी सामने आई है. हालाकि गेस्ट लिस्ट में बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य का नाम नहीं है.

रेखा और बच्चन परिवार की बहु एश्वर्या राय के बीच काफी अच्छें संबंध हैं लेकिन उन्हें भी इस इवेंट में नहीं बुलाया गया.

कौन-कौन से सितारे गेस्ट लिस्ट में है शामिल?

इस भव्य आयोजन के लिए बॉलीवुड से कई नामी चेहरों को बुलाया गया है. कहा जा रहा है कि इस प्रीमियर में विद्या बालन, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, आमिर खान, तब्बू आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, डिंपल कपाड़िया, हेलेन, शबाना

आजमी, अनिल कपूर, राकेश रोशन, ए आर रहमान, सुनील शेट्टी, ऋचा चड्ढा, अली फजल और अन्य कई चर्चित सितारों को निमंत्रण भेजा गया है.

वहीं संगीत, फैशन और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियों की मौजूदगी से यह शाम और भी खास बनने वाली है. रेखा की करीबी दोस्तों में से.

ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘Sardaar Ji 3’ पाकिस्तान में होगी रिलीज, एक्टर पर फैंस का फूटा गुस्सा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital