Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘Saiyaara’ ने बॉक्स ऑफिस पर की तूफानी कमाई, नए चेहरों ने पर मचाया धमाल, बड़े स्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

2025 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट बनकर उभरी मोहित सूरी की ‘Saiyaara’ ने सिर्फ 5 दिनों में 132.25 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर सबको चौंका दिया है.

saiyaara box office

Saiyaara Box Office Collection: अगर 2025 में किसी फिल्म ने सभी को चौंकाया है, तो वो है मोहित सूरी की ‘Saiyaara’. एक तरफ बड़े स्टार्स की फिल्में संघर्ष करती दिखीं, वहीं इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा ने सिर्फ 5 दिनों में 132.25 करोड़ रुपये की कमाई करके सबका ध्यान खींच लिया है.

अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए चेहरों के साथ बनी ‘सैय्यारा’ को शुरुआत में बहुत बड़ी उम्मीदों से नहीं देखा गया था, लेकिन फिल्म ने अपनी दमदार कहानी, दिल छू लेने वाला म्यूजिक और युवा दर्शकों से सीधे जुड़ाव के जरिए ऐसा जादू चलाया कि दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों की तरफ दौड़ पड़ी.

फिल्म ने अपने पहले ही दिन 21.5 करोड़ की कमाई कर ये दिखा दिया था कि इसमें कुछ खास है. ये आंकड़ा वैसे फिल्मों के लिए आम बात नहीं है जिनमें कोई बड़ा सितारा न हो.

वीकडेज में भी नहीं थमी रफ्तार

जहां शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 26 करोड़ हो गई, वहीं रविवार को इसमें 37.5% की जबरदस्त छलांग देखने को मिली और फिल्म ने 35.75 करोड़ रुपये कमा लिए (Saiyaara Box Office Collection). वीकेंड में ऐसा ट्रेंड मिलना बहुत कम फिल्मों को नसीब होता है.

अक्सर सोमवार आते-आते फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है, लेकिन ‘सैय्यारा’ के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ. सोमवार को फिल्म ने 24 करोड़ और मंगलवार को अनुमानित 25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे कुल आंकड़ा 132.25 करोड़ पहुंच गया.

‘गंगूबाई’, ‘स्त्री’ और ‘एयरलिफ्ट’ को छोड़ा पीछे

इस आंकड़े के साथ ‘सैय्यारा’ ने आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (131.9 करोड़), श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’ (129.83 करोड़) और अक्षय कुमार की ‘एयरलिफ्ट’ (128.1 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. यानी अब यह फिल्म ऑल-टाइम टॉप हिंदी ग्रॉसर्स की लिस्ट में मजबूती से खड़ी हो गई है.

ये भी पढ़ें- 49 साल की रिटायरमेंट वाली अफवाहों पर Smriti Irani ने लगा दी लगाम, विपक्ष को दिया मुंह तोड़ जवाब

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital