मनोरंजन

Siddique Ismail Death: सलमान खान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ के डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल का हार्ट अटैक से निधन, ‘बिग ब्रदर’ थी आखिरी मूवी

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ के डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल का निधन हो गया है. वह एक प्रसिद्ध निर्देशक और पटकथा लेखक थे. उनकी उम्र सिर्फ 63 वर्ष थी.  सिद्दीकी को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है. उन्हें कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सिद्दीकी का मंगलवार रात 9 बजे निधन हो गया. उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह कथित तौर पर निमोनिया और लीवर की बीमारी से पीड़ित थे. सिद्दीकी ने सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड को निर्देशित किया था.

सिद्दीकी इस्माइल को एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन सपोर्ट पर पर रखा गया था. सिद्दीकी इस्माइल का निमोनिया और लिवर संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था. हालांकि वह इलाज से ठीक हो रहे थे, लेकिन उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनका निधन हो गया. ये बेहद चौंकाने वाला और दुखद है. उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह करीब 9 बजे कदवंथरा के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में अंतिम दर्शनों को लिए रखा जाएगा. शाम 6 बजे सिद्दीकी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

सिद्दीकी कौन है?

सिद्दीकी ने पटकथा लेखक, अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में काम किया. उन्होंने मुख्य रूप से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इंडस्ट्री में मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर काम करना शुरू किया था. उन्होंने 1989 में अपनी पहली फिल्म रामजी राव स्पीकिंग का निर्देशन किया. यह लाल के साथ सह-निर्देशन था, जिनके साथ उन्होंने कई और फिल्मों के लिए सहयोग किया. हालांकि, 1990 के दशक में दोनों अलग हो गए. लाल ने अभिनय और फिल्मों का निर्माण शुरू किया, जबकि सिद्दीकी ने अकेले उड़ान भरने के बाद निर्देशन शुरू किया.

सिद्दीकी ने बॉडीगार्ड का निर्देशन किया

सिद्दीकी ने बॉडीगार्ड का निर्देशन किया जिसमें नयनतारा और दिलीप मुख्य भूमिका में थे. यह एक बड़ी सफलता थी और इसे हिंदी और तमिल में बनाया गया था. उन्होंने हिंदी वर्जन के लिए सलमान खान और करीना कपूर खान को निर्देशित किया, जबकि तमिल वर्जन में उन्होंने थलपति विजय और असिन को निर्देशित किया. उनकी आखिरी फिल्म बिग ब्रदर नामक एक एक्शन थ्रिलर थी, एक मलयालम फिल्म जिसमें मोहनलाल के साथ अरबाज खान, अनूप मेनन, विष्णु उन्नीकृष्णन और अन्य कलाकार थे. इनकी ये फिल्म 2020 में आई थी.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

4 hours ago

कुशीनगर महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जीवन के संघर्षों पर दिया सफलता का मंत्र, सुनिए पूरा संबोधन

कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…

5 hours ago

24 नवंबर से शुरू होगा मुंबई पुस्तक महोत्सव, 29 नवंबर को CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल, जाने क्या होगा खास?

Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…

5 hours ago

भारत से बातचीत को तैयार पाकिस्तान! SCO फोरम में मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद और सिंधु जल संधि पर क्या कहा?

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत के साथ…

5 hours ago