देश

Himachal: शिमला में दर्दनाक हादसे का Video आया सामने, फिल्मी स्टाइल में ट्रक ने 4 गाड़ियों को रौंदा, पती-पत्नी की मौत

Shimla Truck Accident: हिमाचल के शिमला में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी 4 से 5 कारों को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि 4 लोग घायल बताये जा रहे हैं. हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में ट्रक को मोड़ता है और 4 से 5 गाड़ियों को टक्कर मारते हुए पलट जाता है.

यह हादसा ठियोग-छैला हाईवे पर हुआ है इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए. ट्रक के ड्रावर ने तेज रफ्तार मोड़ हुए अपना नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ.

दर्दनाक वीडियो सामने आया

इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में एक पुलिसकर्मी ट्रक को हाथ दिखाकर रोकने की कोशिश करता है और सड़क के दूसरी तरफ कई गाड़ियां खड़ी हुई हैं, लेकिन ट्रक तेज रफ्तार में था और ड्राइवर अपना नियंत्रण खो चुका था, जिसके चलते ट्रक गाड़ियों को टकरात हुए पलट जाता है. इसके बाद एक क्षतिग्रस्त गाड़ी में दो यात्री बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. कार का ड्राइवर को खिड़की से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें-  “अगर ट्रेन नहीं रुकती तो 7 से 8 लोगों को और मार देता”, आरोपी कांस्टेबल चेतन शर्मा ने पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी थी मौजूद

हादसे के दौरान पुलिस यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए शिमला पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक सामने आया और 4 गाड़ियों से टकराते हुए पलट गया.. डाइवर ने ट्रक के पलटने से पहले दाईं ओर मोड़ने की कोशिश की, लेकिन अपनी तेज रफ्तार की वजह से वह पलट गया. इस हादसे की डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि ट्रक ने एक के बाद एक तीन वाहनों को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है.

जानकारी के मुताबिक यह ट्रक नारकंडा से सेब की पेटियां लेकर जा रहा था. ट्राले के छैला के पास पहुंचने पर यह हादसा हुआ. ब्रेक फेल होने की वजह से ट्राला बेकाबू हो गया और हादसे में दो लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि जिन दो लोगों ने जान गंवाई है वो पती-पत्नी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

38 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

49 minutes ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

11 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

11 hours ago