Bharat Express DD Free Dish

सलमान खान का पुराना अंदाज फिर छाया, वायरल वीडियो में ‘जीने के हैं चार दिन’ गाने पर थिरकते दिखे भाईजान

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान का एक ताजा वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसमें वह अपने सुपरहिट गाने पर आइकॉनिक डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में भाईजान का पुराना स्वैग और एनर्जेटिक अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

Salman Khan, Viral Video, Bollywood

Salman Khan Viral Dance: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों आग की तरह फैल रहा है. इस वायरल वीडियो में सलमान अपने ही एक बेहद लोकप्रिय गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे की खुशी और वही पुराना गजब का स्टाइल देखकर फैंस एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं.

तौलिया स्टेप करते वायरल हुआ वीडियो

सामने आए इस वीडियो में सलमान खान बहुत ही मस्तीभरे और चिल मूड में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने नीले रंग की टी-शर्ट, जींस, एक स्टाइलिश ब्राउन जैकेट और सिर पर फ्रेंच स्टाइल की टोपी पहनी हुई है. जैसे ही फिल्म ‘मुझसे शादी करोगे’ का सुपरहिट गाना ‘जीने के हैं चार दिन’ बजता है, सलमान खुद को रोक नहीं पाते और अपना वही आइकॉनिक हुक स्टेप करने लगते हैं.

आसपास मौजूद लोग सीटियां बजाकर और चिल्लाकर उनका हौसला बढ़ाते दिख रहे हैं. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है और कब रिकॉर्ड किया गया है लेकिन भाईजान की एनर्जी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स

अगर बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की, तो आने वाले दिनों में उनके फैंस को बड़े पर्दे पर एक के बाद एक कई धमाकेदार तोहफे मिलने वाले हैं. सलमान जल्द ही निर्देशक अपूर्व लाखिया की वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे जिसकी रिलीज डेट अभी सामने आनी बाकी है.

इसके अलावा, वह निर्देशक वामसी पेडिपल्ली के साथ एक पैन-इंडिया एक्शन फिल्म, फिलहाल जिसका शीर्षक SVC63 है की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ साउथ की सुपरस्टार नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं. मेकर्स ने इस फिल्म को ईद 2027 पर सिनेमाघरों में उतारने का ऐलान किया है.

फिल्मों के अलावा सलमान एक बार फिर छोटे पर्दे पर अपने सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के होस्ट के रूप में लौट रहे हैं. यह शो आगामी 6 सितंबर 2026 से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसके धमाकेदार प्रोमो पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं.

ये भी पढ़ें- द ट्रेटर्स सीजन 2 में मल्लिका शेरावत का बड़ा दावा, बोलीं- ‘टॉम क्रूज को है मुझ पर क्रश’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read