मनोरंजन

ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद टूट गये थे सलमान, रवि किशन ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर्स के अफेयर के किस्से हमेशा चर्चा का विषय रहते हैं. बॉलीवुड में अपने करियर के दौरान सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा. भाईजान और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का लव अफेयर काफी चर्चित रहा था. लेकिन, कुछ कारणों के चलते सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हो गया. ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान की हालत बहुत खराब हो गई थी. एक्टर रवि किशन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है.

ब्रेकअप के बाद सलमान की हालत का किया खुलासा

रवि किशन ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन को इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान की हालत के बारे में खुलासा किया. सलमान ‘तेरे नाम’ की शूटिंग कर रहे थे जब उनका ऐश्वर्या से ब्रेकअप हो गया. शूटिंग के दौरान सलमान का बहुत बुरा हाल था. इस बारे में रवि किशन ने कहा, ”सलमान तब बहुत बुरे हालात से गुजर रहे थे. वह अपने ही कोहरे में रहता था. मुझे लगता है कि इसीलिए तेरे नाम में उनका प्रदर्शन इतना अच्छा था.

रवी किशन ने बताई सचाई

सलमान खान बहुत अच्छे इंसान हैं.  मैंने खुद देखा है कि तेरे नाम के दौरान सलमान पर क्या बीत रही थी. तब वह डेढ़ से दो घंटे तक जिम में रहते थे. पूरे दिन शूटिंग के बाद भी वह जिम के लिए समय निकालते थे. फिल्म ‘तेरे नाम’ में रवि किशन अहम भूमिका में थे. यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी. इससे पहले 2002 में सपलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो गया था. उनकी पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर हुई थी. इसके बाद उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया.

ये भी पढ़ें- Mission Raniganj Day 2 Collection: ‘मिशन रानीगंज’ को मिला दर्शकों का प्यार, दूसरे दिन बॉक्स आफिस पर मचाया धमाल, इतनी की कमाई

2002 में हुआ था सलमान ऐश्वर्या का ब्रेकअप

वहीं इन दोनों का ब्रेकअप 2002 में हुआ था. इनका ब्रेकअप बहुत ही दर्दनाक हुआ था.  2003 में एक्टर की फिल्म ‘तेरे नाम’  भी रिलीज हुई थी. यही वजह है कि एक्टर फिल्म की शूटिंग के दौरान दुखी रहते थे.

Dimple Yadav

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

5 seconds ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

16 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

1 hour ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago