मनोरंजन

रिलीज के 25वें दिन भी शाहरुख खान की Jawan का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, जानें- कलेक्शन

रिलीज के चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘जवान’  का जलवा कायम है. फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है. सिनेमाघरों में अब भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है. थिएटर्स में इसे देखने के लिए फैंस पागल हो रहे है. तभी तो रिलीज के 25 दिनों बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. इसके साथ ही ये फिल्म कई नए रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है. रिलीज के 25वें दिन भी फिल्म ने इतिहास रच दिया है. आइए यहां जानते हैं कि शाहरुख खान की फिल्म ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे शनिवार को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

25वें दिन ‘जवान’ ने कमाए कितने करोड़?

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की कमाई की रफ्तार अब भी जारी है. शाहरुख खान की इस फिल्म ने रिलीज के चौथे शनिवार यानी 24वें दिन 68.32 फीसदी की उछाल के साथ 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब फिल्म की रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे शनिवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े जारी हुए हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जवान’ ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे रविवार को 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की 25 दिनों की कुल कमाई अब 604.95 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- कन्नड़ फिल्मों के एक्टर नागभूषण ने गाड़ी से फुटपाथ पर कपल को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत और पुरुष की हालत गंभीर

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान ने आखिरकार 25वें दिन 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. इससे पहले ‘जवान’ ने पहले गदर 2 के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ा था और इसके बाद फिल्म ने ‘पठान 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया था. फिलहाल, देखना यह है कि ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर पाती है.

जवान की स्टारकास्ट

जवान का निर्देशन एटली ने किया है. इसमें शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं. उनके अलावा संजीता भट्टाचार्य, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक और आलिया कुरैशी ने शाहरुख की टीम की छह लड़कियों के रूप में काम किया है. सपोर्टिंग रोल में रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर, मुकेश छाबड़ा, योगी बाबू और एजाज खान नजर आ रहे हैं. इन सबके अलावा फिल्म में संजय दत्त और दीपिका पादुकोण का खास कैमियो है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

4 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

43 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

1 hour ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

1 hour ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago