Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कन्नड़ फिल्मों के एक्टर नागभूषण ने गाड़ी से फुटपाथ पर कपल को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत और पुरुष की हालत गंभीर

कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने एक्टर नागभूषण को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है. रात को नागभूषण की कार से फुटपाथ पर चल रहे कपल कुचल गया. जिनमें से महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरे पार्टनर की हालत गंभीर बताई जा रही है.

nagabhushana car accident

नागभूषण

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Nagabhushana Car accident: दक्षिण भारतीय अभिनेता नागभूषण की कार ने एक महिला और पुरुष को कुचल दिया. इस हादसे में महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया. एक हॉस्पिटल में उसकी जान बचाने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि नागभूषण की कार ने कपल को तब टक्‍कर मारी, जब वे फुटपाथ पर घूम रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल को रौंदने के बाद नागभूषण की कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई. यह घटना तब की है, जब वो उत्तर हॉल से कोनाणाकुंटे की ओर जा रहे थे. इंडिया टीवी ने बताया कि ये घटना शनिवार रात 9:45 बजे हुई, जब नागभूषण ने कार से फुटपाथ पर चल रहे हैं कपल को टक्कर मारी. उसके बाद नागभूषण ने ही रात में कपल को अस्पताल लेकर गए. जहां महिला की मौत हो गई. उसकी उम्र 48 साल बताई जा रही है. वहीं, 58 साल के पुरुष का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई

इस जानलेवा हादसे के बाद कुमारस्वामी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में नागभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. हालांकि, अभी नागभूषण की गिफ्तारी की सूचना नहीं मिली है. बता दें कि नागभूषण को फिल्म ‘तगारू पाल्या’ के लिए जाना जाता है. आखिरी बार वह ‘कौसल्या सुप्रजा राम’ में दिखाई दिए थे, जो कि कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी.उस फिल्‍म में डार्लिंग कृष्णा, मिलाना नागराज और बृंदा आचार्य भी लीड रोल में नजर आए थे.

यह भी पढ़िए: रवि किशन ने शूटिंग का एक्सपीरियंस किया शेयर, बोले- मैं क्लॉस्ट्रोफोबिया की पीड़ा से गुजरा हूं, अक्षय कुमार ने की इसमें शानदार एक्टिंग

यह है नागभूषण का वर्कफ्रंट

नागभूषण कन्नड़ फिल्मों में एक्टिंग करने वाले वो अभिनेता हैं, जिन्‍होंने फिल्म ‘इक्कत’ से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला था.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital