होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
तुनिशा शर्मा,शीजान मोहम्मद खान (फोटो)
Sheezan Khan Post For Tunisha Sharma: जेल से छूटने के बाद से ही शीजान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फीलिंग्स को शायरी के जरिए शेयर कर रहे हैं. वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड तुनिषा शर्मा को याद करते हुए कभी तस्वीरें, वीडियो तो कभी शायरी लिखते रहते हैं. हाल ही में शीजान ने तुनिशा को ‘चांद रात’ कहकर उन्हें चांद कहकर बधाई दी है.
कल रात थी ‘चाँद की रात’. इस खास मौके पर शीजान खान ने अपने चाहने वालों चांद रात को विश किया और तुनिशा शर्मा को चांद कहा. शीजान ने इंस्टा स्टोरी पर एक नोट लिखा, “उस चांद को चांद मुबारक जो नज़रों से दूर है!” इसके अलावा शीजान खान ने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘अली बाबा: दास्तान ए काबुल’ के सेट से कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. आखिरी तस्वीर में वे तुनिषा के साथ खिलखिलाते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Blue Tick के लिए हाथ-पैर जोड़ रहे सेलेब्स पर Sonu Sood ने कसा तंज! ट्वीट कर कही ये बड़ी बात
तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को ‘अली बाबा’ के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. कहा जाता है कि आत्महत्या से 15 दिन पहले तुनिशा और शीजान का ब्रेकअप हो गया था, जिससे अभिनेत्री बहुत परेशान थी. महज 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस की आत्महत्या ने उनके फैन्स समेत पूरे देश को हिला कर रख दिया था. आत्महत्या के बाद तुनिषा की मां ने शीजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए. उसे 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था. महीनों जेल में रहने के बाद मार्च के पहले सप्ताह में उन्हें रिहा कर दिया गया. तभी से वह अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं. ‘अली बाबा’ में शीजान खान की जगह अभिषेक निगम ने ली है. हालांकि, फैंस अभी भी शीजान को अली बाबा के रूप में देखना चाहते हैं.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…