देश

Maharastra Politics: बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच अजीत पवार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- 2024 से पहले CM बनने को तैयार

Ajit Pawar: महाराष्ट्र में इन दिनों एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर सियासत का गर्म चल रही है. उनके बयानों को लेकर लगातार उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार अगर एनसीपी से अलग होते हैं तो इससे विपक्षी दलों को बड़ा झटका मिलेगा. एक बार उन्होंने फिर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है. अजित पवार के मुताबिक, साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को जीत केवल पीएम मोदी की वजह से ही मिली थी.

वहीं अजीत पवार के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा जाहिर कर दी है. उन्होंने कहा कि “मैं 100 परसेंट सीएम बनना चाहता हूं. इसके लिए 2024 का इंतजार क्यों करना? अजित का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब कहा जा रहा है कि NCP में फूट पड़ सकती है.”

एक कार्यक्रम में की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ

अजित पवार ने पुणे में एक कार्यक्रम के कहा कि ये पीएम मोदी का करिश्मा है. जो काम अटल बिहारी वाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से नहीं हुआ वह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है. उन्होंने आगे कहा कि 1984 के बाद साल 2014 में देश में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी. यूपीए (UPA) के शासनकाल में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह को सरकार बनाने के लिए अन्य दोनों का सहारा लेना पड़ा, लेकिन 2014 में मोदी ने करिश्मा कर दिखाया.

यह भी पढ़ें- “मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पाप उजागर किए हैं, इसलिए बुलावा आया”, CBI के समन पर सत्यपाल मलिक ने दिया जवाब, कांग्रेस बोली- मीडिया अब भी चुप रहेगा

शिवसेना को लेकर क्या बोले ?

एनसीपी नेता अजित पवार ने महाविकास अघाड़ी के गठबंधन को लेकर कहा कि हम पहले धर्मनिरपेक्षता और प्रगतिशील होने के बारे में बात करते थे, लेकिन 2019 में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन किया और हम धर्मनिरपेक्षता की लाइन से अलग हो गए. इसकी बड़ी वजह ये थी कि शिवसेना एक हिंदुत्व पार्टी रही है.

सीएम बनने की चाहत

जब अजित पवार से सीएम बनने को सवाल पूछा गया कि क्या वह 2024 में मुख्यमंत्री पद के लिए दावा करेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि 2024 क्यों अगर आप अभी कहें तो भी वह तैयार हैं. उन्होंने कहा कि वह 100 प्रतिशत महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना पसंद करेंगे. अजित पवार का यह बयान ऐसे समय आया जब उनकी बीजेपी से करीबी बनाने की अटकलें महाराष्ट्र की सियासत में जोर पकड़ रही हैं.

बीजेपी ने खारिज की अटकलें

वहीं अजित पवार से जब बीजेपी में शामिल होने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इस साफ मना कर दिया. पवार ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की दरार नहीं है. साथ ही उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलों में कोई भी सच्चाई नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago