Hema Malini Remembers Dharmendra: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया. लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ थी, और उनके निधन ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया. उनके जाने का दुख सिर्फ परिवार तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे और फैंस भी उनके लिए अपनी आंखों में आंसू आने से रोक नहीं पाए.
धर्मेंद्र के अंतिम दिनों में फैंस और रिश्तेदारों को उनके अंतिम दर्शन का मौका नहीं मिला. वहीं धर्मेंद्र के दोनों परिवार उन्हें खोने के बाद दुख से उबर नहीं पा रही हैं. इसी बीच एक्टर की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. जिससे साफ पता चलता है कि धर्मेंद्र को अचानक खो देना उनके लिए कितना मुश्किल दौर है, उनका साथ हेमा मालिनी के लिए सिर्फ जीवन का हिस्सा ही नहीं था.
I know it is a surfeit of photos but these have not been published and my emotions are unfolding as I see these❤️ pic.twitter.com/OXPcVkyDj0
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
हेमा मालिनी का सोशल मीडिया पोस्ट
हेमा मालिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. धर्मेंद्र के निधन के तुरंत बाद परिवार ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन हेमा मालिनी ने तीन दिन बाद एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपने दर्द को बयां करते हुए पोस्ट शेयर किया था. अब उन्होंने धर्मेंद्र की याद में और भी तस्वीरें शेयर की हैं.
Some lovely family moments… simply treasured photos❤️❤️ pic.twitter.com/ZqrxlQc23h
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
इन तस्वीरों में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अनदेखे पल कैद हैं, जिनसे उनके गहरे रिश्ते और आपस में बिताईं यादों की झलक मिलती है. हेमा मालिनी ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, “मुझे पता है कि ये बहुत सारी तस्वीरें हैं, लेकिन ये कभी पब्लिश नहीं हुई थीं. इन्हें देखकर मेरी भावनाएं उमड़ जाती हैं.”
हेमा मालिनी की पोस्ट्स में साफ दिख रहा है कि वे अपने पति की यादों में अभी भी डूबी हैं और इस खालीपन को धर्मेंद्र की यादों के जरिए भरने की कोशिश कर रही हैं. उनके पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि धर्मेंद्र हमेशा उनके लिए खड़े रहते थे और उनके इस खालीपन को कोई भर नहीं सकता.
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी और बेटियां क्यों नहीं हुईं शामिल? वायरल फोटो से सामने आई वजह
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


