Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘शार्क टैंक इंडिया’ फेम Namita Thapar को लेकर बेटे ने कर दिया ऐसा पोस्ट! नौकर पर लगा इल्जाम तो भड़के लोग

Namita Thapar Tweet: हाल ही में, ‘शार्क टैंक इंडिया 2’ की जज नमिता थापर के इंस्टा पोस्ट पर उनके खिलाफ एक पोस्ट शेयर कर किया गया था. जज ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सफाई दी है.

Shark Tank India 2 Namita Thapar Tweet:

नौकर पर इल्जाम लगाने पर नमिता थापर पर भड़के लोग (फोटो)

Shark Tank India 2 Namita Thapar Tweet: ‘शार्क टैंक इंडिया’ की सबसे पॉपुलर जजेस में से एक नमिता थापर अचानक पर्सनल रीजन की वजह से मुश्किल में पड़ गई हैं. नमिता थापर को उनके एजुकेटेड हाउस हेल्प ने बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसके बाद बिजनेसवुमन को ट्वीट कर इसकी सफाई देनी पड़ी.

नमिता थापर पर किया गया ये पोस्ट

दरअसल, हाल ही में नमिता थापर की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें नमिता के बेटे के हवाले से उनके बारे में काफी कुछ लिखा गया. नमिता के पोस्ट में लिखा था, “यह नमिता का बेटा है. मैं बस इतना चाहता हूं कि दुनिया को पता चले कि जिसे आप टीवी पर देख रहे हैं वह वो शख्सियत नहीं है, जो आप सोचते हैं. जितना जल्दी हो सके उसे अनफॉलो कर दीजिए. समय आने पर बताएंगे कि क्यों.” यही नहीं, नमिता की इंस्टा प्रोफाइल बायो में ये भी लिखा था, “बुरी मां बुरी पत्नी.” हालांकि, बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया और बायो भी हटा दिया गया.

नमिता थापर ने दी सफाई

इस हरकत के बाद नमिता थापर ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि ये पोस्ट उनके बेटे ने नहीं, बल्कि उनके एक ‘एजुकेटेड हाउस हेल्प’ ने किया है. नमिता ने पोस्ट में लिखा, “नफरत इस दुनिया और लोगों को जहरीला बना देती है. एक एजुकेटेड हाउस हेल्प, जिसे हटा दिया गया था, उसने मेरा फोन चुरा लिया और सोशल मीडिया पर मेरे बारे में एक हेटफुल पोस्ट शेयर किया. पब्लिक फिगर होने की कीमत! माफी.”

लोगों ने मानने से किया इनकार

नमिता थापर के इस पोस्ट के बावजूद किसी को उन पर यकीन नहीं है. लोग कह रहे हैं कि पति या बच्चों तक को किसी के फोन का पासवर्ड नहीं पता होता है तो एक हाउस हेल्प को कैसे पता होगा. एक यूजर ने कहा, “आज के समय में जहां एक पति पत्नी के मोबाइल का पासवर्ड नहीं जानता है. तो एक हाउस हेल्प कैसे?” एक ने कहा, “अच्छा है. एक गरीब हाउस हेल्प पर गलती डालना… मैं जानता हूं इसे एक्सेप्ट करना कठिन है कि आपके बेटे ने सच बोला है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital