Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sunjay Kapur Funeral: निधन के 7 दिन बाद होगा Karisma Kapoor के एक्स हसबैंड का अंतिम संस्कार

Sunjay Kapur Funeral: संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव नें सोशल मीडिया पर पति के अंतिम संस्कार को लेकर प्रेस नो जारी किया. इस नोट को प्रिया, मां रानी सुरिंदर कपूर और बच्चों समायरा और कियान के लिखे मैसेज के साथ शेयर किया गया.

sunjay kapur funeral

Sunjay Kapur Funeral: कुछ दिनों पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बहुत दुखद खबर सामने आई. कपूर खानदान की लाडली बेटी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया.

अब निधन के सात दिन बाद संजय कपूर का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों के साथ आज (19 जून) दिल्ली पहुंची हैं.

आज दिल्ली में होगा Sunjay Kapur का अंतिम संस्कार

संजय कपूर के परिवार वालो ने उनके अंतिम संस्कार (Funeral) के लिए एक प्रेस नोट जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार आज (19 जून) को दिल्ली के लोधी रोड वाले शमशान में किया जाएगा.

शाम 5 बजे से संजय कपूर के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. वहीं इस दुखद घड़ी में अब धीरे-धीरे रिश्तेदार उनके घर पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Sunjay Kapur को पहले ही था अपनी मौत का एहसास? वायरल हो रही है उनकी X पोस्ट

तीसरी पत्नी ने सोशल मीडिया पर जारी किया प्रेस नोट

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव नें सोशल मीडिया पर पति के अंतिम संस्कार को लेकर प्रेस नो जारी किया. इस नोट को प्रिया, मां रानी सुरिंदर कपूर और बच्चों समायरा और कियान के लिखे मैसेज के साथ शेयर किया गया.

वहीं, परिवार ने प्रेस नोट में बताया- 19 तारीख को अंतिम संस्कार के 3 दिन बाद, 22 जून को 4 से 5 बजे के बीच में दिल्ली के ताज होटल पैलेस में संजय की आत्मा शांति के लिए प्रेयर मीट रखी जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

Sunjay Kapur के अंतिम संस्कार में क्यों हुई देरी

खबरों के मुताबिक, अंतिम संस्कार में देरी को लेकर संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने बताया कि, संजय की अमेरिकी नागरिकता के कारण वहां पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया हुए जिस वजह से अंतिम संस्कार करने में देरी आ रही है.

संजय कपूर के ससुर ने कहा-

“अभी पोस्टमार्टम चल रहा है। जैसे ही पेपर वर्क कम्प्लीट हो जाएगा, तुरंत पार्थिव शरीर को इंडिया लेकर जाएंगे और अंतिम संस्कार करेंगे”

दोस्त ने बताई मौत की वजह

संजय कपूर के निधन की वजह पोलो खेलते हुए हार्ट अटैक बताई जा रही है. वहीं उनके दोस्त का ये भी कहना है कि जब वह पोलो खेल रहे थे, तो उस दौरान उनके गले में मधुमक्खी चली गई थी.

जिसकी वजह से अभिनेता गिर पड़े और जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें- Sunjay Kapur Death: मधुमक्खी ने ली संजय कपूर की जान, पोलो खेलते वक्त हुआ ये चौंकाने वाला हादसा 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital