Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ का पहला गाना हुआ रिलीज, कातिलाना लुक में नजर आईं एक्ट्रेस

Ulajh First Song Shaukan Out: जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘शौकन’ रिलीज कर दिया है, जो एक डांस नंबर है…

Ulajh First Song Shaukan Out

Ulajh First Song Shaukan Out

Ulajh First Song Shaukan Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उलझ’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच मेकर्स ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म का पहला गाना ‘शौकन’ रिलीज कर दिया है, जो एक डांस नंबर है. इस गाने ने आते ही लोगों के बीच धमाल मचा दिया है.

जुबिन नौटियाल, नेहा कक्कड़ और शाश्वत सचदेव ने गाय है गाना

आपको बता दें कि फिल्म के ‘शौकन’ को जुबिन नौटियाल, नेहा कक्कड़ और शाश्वत सचदेव ने गाया है. इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है, जबकि इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं. गाने में जान्हवी के साथ गुलशन देवैया भी हैं. दोनों एक क्लब में डांस करते हुए और काफी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं.

गाने को लेकर जान्हवी कपूर ने कहा… (Ulajh First Song Shaukan Out)

गाने के बारे में जान्हवी ने कहा, ‘मैं हमेशा से नेहा कक्कड़ के गानों की फैन रही हूं. और उनके साथ काम करना मेरी विश लिस्ट में शामिल था. ‘शौकन’ में पहली बार उनके साथ काम करने का मौका मिला. यह गाना आपको डांस फ्लोर पर जाने के लिए मजबूर कर देगा. यह हॉट, ग्लैमरस और यूवी है. मुझे लगता है कि शाश्वत, जुबिन और नेहा ने शानदार गाना तैयार किया है.’

यह भी पढ़ें : आमिर खान से तलाक के 3 साल बाद Kiran Rao ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मै बहुत खुश हूं…

सिंगर ने कही ये बात (Ulajh First Song Shaukan Out)

वहीं इस गाने के लिए नेहा कक्कड़ ने कहा, ‘इस धमाकेदार गाने के लिए शाश्वत को बधाई. ‘शौकन’ सिर्फ एक पार्टी नंबर नहीं है… यह एक वाइब है. मैं अपने फैंस को यह गाना सुनाने का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं.’ जुबिन नौटियाल ने इसे लेकर कहा, शाश्वत और नेहा के साथ काम करना खुशी की बात है. वे बेहतरीन कलाकार हैं, और म्यूजिक में हमारी पसंद एकदम मेल खाती है. जान्हवी और गुलशन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने को एक लेवल ऊपर पहुंचा दिया है. मुझे उम्मीद है कि मेरे सभी फैंस इस ट्रैक को उतना ही पसंद करेंगे जितना कि मैं करता हूं.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital