दुनिया

ओमान के सुल्तान राजकीय दौरे पर आए भारत, PM मोदी ने की आगवानी; बोले- आज का दिन हमारे संबंधों में ऐतिहासिक

Oman Sultan Haitham Bin Tarik In India: अरब प्रायद्वीप के देश ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक भारत आए हैं. यहां दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगवानी की. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा- “आज का दिन भारत और ओमान के संबंधों में एक ऐतिहासिक दिन है. मैं सभी देशवासियों की ओर से ओमान के सुल्तान का ह्रदय से बहुत अभिनंदन करता हूं.”

बता दें कि ओमान के सुल्तान आज 26 साल बाद राजकीय दौरे पर भारत आए हैं. जनवरी 2020 में सुल्तान काबूस के निधन के बाद ये उनकी पहली भारत यात्रा है. पीएम मोदी ने, भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली ओमान यात्रा 2018 में की थी. वो यात्रा ऐतिहासिक साबित हुई थी, उसमें व्यापार, रक्षा और सुरक्षा पर महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी, जिससे ये भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों में मील का पत्थर स्थापित हुआ.

3 दिवसीय भारत दौरे पर हैं सुल्तान हैथम बिन तारिक

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक तीन दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे. वह आज सुबह ही दिल्ली पहुंचे हैं. भारत के विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने ओमान के सुल्तान की पहली भारत यात्रा पर उनका स्वागत किया. नई दिल्ली एयरपोर्ट पर वी मुरलीधरन के अलावा विदेश मंत्रालय के कई और उच्चाधिकारी ओमान के सुल्तान की आगवानी में मौजूद रहे.

विदेश मंत्री जयशंकर ने आपसी संबंधों पर दिया जोर

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक (Haitham Bin Tarik) ने यहां भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान दोनों देशों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. मीटिंग के बाद जयशंकर ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय ओमान के साथ रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने में सुल्तान के मार्गदर्शन को महत्व देता है. उन्होंने कहा- “राजकीय यात्रा की शुरूआत में ओमान के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात सम्मान की बात है.”

यह भी पढ़िए: कर्नाटक में एक बार फिर टीपू सुल्तान पर बवाल; आमने-सामने आई BJP और कांग्रेस, जानें अब क्या हुआ

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 minute ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

14 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

29 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

30 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago