Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘कल्कि 2898 AD’ में प्रभास को जोकर कहने पर Arshad Warsi पर भड़क उठा ये अभिनेता, बोले- ‘छोटे दिमाग वाली बात….’

Sudheer Babu Slammed Arshad Warsi: अरशद वारसी ने हाल ही में कहा था कि उन्हें ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास का रोल ‘जोकर’ जैसा लगा. अब प्रभास को ‘जोकर’ कहने पर साउथ एक्टर सुधीर बाबू अरशद भड़क गए हैं.

प्रभास को कहा 'जोकर' तो अरशद वारसी पर भड़के सुधीर बाबू

प्रभास को कहा 'जोकर' तो अरशद वारसी पर भड़के सुधीर बाबू

Sudheer Babu Slammed Arshad Warsi: प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन किया है. डायरेक्टर नाग आश्विन की बनाई इस फिल्म में प्रभास संग दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन ने काम किया था. लेकिन कुछ लोगों को ये फिल्म पसंद नहीं आई और बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी उनमें से एक हैं. अरशद वारसी ने हाल ही में कहा था कि उन्हें कल्कि 2898 एडी’ बिल्कुल अच्छी नहीं लगी और फिल्म में प्रभास उन्हें ;जोकर; जैसे लगे. अब प्रभास को ‘जोकर’ कहने पर साउथ एक्टर सुधीर बाबू अरशद वारसी पर भड़क गए हैं.

अरसद पर भड़के तेलुगू स्टार

सुधीर बाबू ने सोशल मीडिया यानी एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “कंस्ट्रक्टली क्रिटिसाइज करना ठीक है, लेकिन बुरा-भला कहना कभी भी ठीक नहीं है. अरशद वारसी से ऐसे प्रोफेशनलिज्म की कमी की कभी उम्मीद नहीं की थी. प्रभास का दिल छोटी सोच वाले लोगों की टिप्पणियों के लिए बहुत बड़ा है.” प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी थिएटर के बाद अब 22 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर भी रिलीज होने वाली है.

अरशद वारसी ने प्रभास को लेकर कही ये बात

अरशद वारसी ने ‘कल्कि 2898 एडी’ पर बात करते हुए कहा था फिल्म देखने के बाद मैं सच में बहुत निराश हूं, लेकिन वो क्यों था वो एक जोकर की तरह था क्यों? मैं एक मैड मैक्स देखना चाहता हूं यार, तुमने उनको क्या बना दिया. ऐसा क्यों करते है मुझे समझ में नहीं आता. वहीं अरशद मे अमिताभ बच्चन के किरदार की तारीफ की थी और कहा कि वो फिल्म में काफी शानदार लगे हैं. इसके अलावा उन्होंने राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ की तारीफ की और उनके परफॉर्मेंस को शानदार बताया.

ये भी पढ़ें:जस्टिस हेमा रिपोर्ट: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के यौन शोषण पर केरल के विपक्षी दलों ने की पुलिस जांच की मांग

इस दिन रिलीज हुई थी ‘कल्कि 2898 एडी’

कल्कि 2898 एडी 27 जून, 2024 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म में प्रभास भैरव के किरदार में नजर आए. वहीं अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, कमल हासन जैसे सितारें फिल्म में अहम भूमिकाएं अदा करते दिखाई दिए. फिल्म की कहानी महाभारत से प्रेरित थी. इसके डायरेक्टर नाग आश्विन थे.

इस फिल्म में दिखेंगे अरशद

अरशद वारसी लंबे समय से जॉली एलएलबी 3 में बिजी चल रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय और अरशद दोनों वकील का रोल निभा रहे हैं. सुभाष कपूर इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला भी हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म अप्रैल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital