खेल

Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच से पहले ‘महाकाल के दरबार’ पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, ऋषभ पंत के स्वस्थ होने के लिए की प्रार्थना

Madhya Pradesh: भारतीय क्रिकेटरों का एक दल सोमवार को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचा और यहां दर्शन करने के साथ उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान भी किया. इस मौके पर उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की. मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेटर सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और उसके बाद महाकाल का पंचामृत पूजन किया. यहां पहुंचने वाले क्रिकेटरों में सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं.

भारतीय टीम के स्कायी (SKY) खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने कहा,”हमने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. उनकी वापसी हमारे लिए काफी अहम है. हम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही सीरीज जीत चुके हैं, उनके खिलाफ फाइनल मैच का इंतजार है. आगे उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर आकर बहुत अच्छा लगा और मन शांत हो गया”.

‘शिव भक्ति में डूबे नजर आए खिलाड़ी’

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 24 जनवरी को तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाना है. मैच के लिए दोनों टीम इंदौर पहुंच चुकी हैं. इसी क्रम में भारतीय टीम के खिलाड़ी उज्जैन दर्शन करने पहुंचे. इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. तीसरे वनडे मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी उज्जैन में मंदिर में भस्मारती में शामिल हुए. टीम इंडिया के खिलाड़ी पारंपरिक पोशाक पहने नजर आए और आम लोगों के बीच बैठकर भस्मारती देखी. इस दौरान सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव शिव भक्ति में डूबे नजर आए.

ये भी पढ़ें-   Ghaziabad: सिक्योरिटी ने फ्लैट के अंदर घुसने से किया मना तो बीजेपी नेता ने अपने साथियों के साथ की गार्ड की पिटाई

शानदार फॉर्म में चल रही है भारतीय टीम

भारतीय टीम अभी रोहित शर्मा की कप्तानी में बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रही है. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया भी शानदार अंदाज में सीरीज जीत ली है. हालांकि अभी सीरीज का तीसर वनडे मैच होना बाकी. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. इस साल वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में ही होना है. इसके लिए भारतीय टीम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

45 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago