मनोरंजन

Uorfi Javed Dooriyan Song: उर्फी जावेद का नया सॉन्ग ‘दूरियां’ हुआ रिलीज, जानें कितने मिले व्यूज

Uorfi Javed Dooriyan Song: भारत के टॉप सोशल मीडिया सेंसेशन की बात करें तो इसमें उर्फी जावेद का नाम शामिल न हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता. उर्फी जावेद का नाम आए दिन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहता है लेकिन इस समय उर्फी जावेद किसी और वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. उर्फी जावेद का लेटेस्ट गाना ‘दूरियां’ सोमवार को रिलीज हो गया है.  जिसके लिए मायानगरी मुंबई में एक भव्य गीत लॉन्च कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था.

उर्फी जावेद का नया गाना आया सामने

उर्फी जावेद का नाम अक्सर उनके बेबाक अंदाज और बेमिसाल ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चा का विषय बन जाता है. फिलहाल उर्फी जावेद का नाम अपने लेटेस्ट गाने ‘दूरियां’ की रिलीज को लेकर सुर्खियों में है. 13 मार्च को उर्फी जावेद का लेटेस्ट गाना दूरियां इरोस यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. जिसे मशहूर गायिका शिवानी कश्यप ने गाया है.  इस गाने में उर्फी जावेद के साथ नीरज कुमार भी नजर आ रहे हैं. लेकिन अपने दिलकश अंदाज और खूबसूरती के दम पर उर्फी जावेद हर किसी का ध्यान खींच रही हैं. इससे पहले उर्फी जावेद आइकॉनिक बॉलीवुड सॉन्ग ‘हाय है ये मजबूरी’ के रीमेक में अपने कातिलाना अंदाज का जलवा बिखेर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘पठान’ ने शाहरुख को पहुंचाया लोकप्रियता की बुलंदियों पर, किंग खान ने सलमान-अक्षय और रणबीर कपूर को छोड़ा पीछे

उर्फी जावेद के गाने को मिले इतने ही व्यूज

दरअसल उर्फी जावेद का गाना ‘दूरियां’ सोमवार सुबह यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. लेकिन रिलीज के 8 घंटे बाद भी उर्फी का ये गाना दर्शकों के दिल को छू नहीं पा रहा है. आलम यह है कि उर्फी जावेद के लेटेस्ट गाने ‘दूरियां’ को यूट्यूब पर 8 घंटे में (खबर लिखे जाने तक) सिर्फ 6 हजार 412 व्यूज मिले हैं, जो उर्फी जावेद के स्टारडम के हिसाब से काफी कम हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उर्फी के इस लेटेस्ट गाने ने अपनी छाप नहीं छोड़ी है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

1 minute ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

12 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

17 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

31 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

58 minutes ago