मनोरंजन

Urmila Matondkar Birthday: कम उम्र में ही उर्मिला मातोंडकर आ गईं थी फिल्मों में, बचपन में भी इस अंदाज में नजर आती थीं एक्ट्रेस

Urmila Matondkar Birth Day:  उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं और उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं. उर्मिला कई सालों से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं बावजूद इसके आज भी उनके लाखों फैंस हैं. जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. आज उर्मिला अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उनके इस स्पेशल डे पर उनकी बचपन और थ्रोबैक तस्वीरों से उनके शुरुआती बॉलीवुड के दिनों की याद ताजा करते हैं.

‘मासूम’ नहीं थी उर्मिला की पहली फिल्म

उर्मिला मातोंडकर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एंट्री की थी. शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट में उनकी परफार्मेंस को काफी तारीफ मिली थी. हालांकि मासूम उर्मिला की पहली फिल्म नहीं थी. वह पहली बार बीआर चोपड़ा की ‘कर्म’ और फिर श्रीराम लागू की मराठी फिल्म ‘जाकोल’ में दिखाई दीं थीं. उर्मिला ने श्याम बेनेगल की ‘कलयुग’ में रेखा और राज बब्बर के बेटे का रोल भी प्ले किया था.  इसके बाद देखते ही देखते उर्मिला बॉलीवुड की रंगीला गर्ल बन गईं.

चिल्ड्रन डे के मौके पर उर्मिला ने शेयर की थी ये तस्वीर

चिल्ड्रन डे के मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी. जिसमें बेबी उर्मिला को प्यारी सी स्माइल के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है.

 

नसीरुद्दीन शाह के साथ उर्मिला की ये तस्वीर है बेहद प्यारी

यंग उर्मिला ने ये मोनोक्रोम तस्वीर वेटरेन एक्टर नसीरुद्दीन शाह को उनके बर्थडे पर विश करने के लिए पोस्ट की थी. बता दें कि उर्मिला ने फिल्म ‘मासूम’ में नसीरुद्दीन शाह की बेटी का रोल प्ले किया था.

फिल्म ‘मासूम’ के सेट की ये तस्वीरें दिला देंगी कुछ शानदार यादें

फिल्म ‘मासूम’ की फेमस नर्सरी हिंदी कविता लकड़ी की काठी को कौन भूल सकता है? यहां देखिए गाने से एक्ट्रेस की एक झलक.यह तस्वीर शेखर कपूर, उर्मिला मातोंडकर, जुगल हंसराज और आराधना की एक थ्रोबैक  तस्वीर है, जो मासूम के सेट पर लकड़ी का काठी गाने की शूटिंग के दौरान एंजॉय करते दिखे थे. एक और तस्वीर में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी के साथ बेबी उर्मिला पोज देती नजर आ रही हैं.

फिल्म ‘जानम समझा करो’ के सेट की ये तस्वीरें भी हैं शानदार

90 के दशक की फिल्म ‘जानम समझा करो’ के सेट से सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक्ट्रेस की कई मजेदार तस्वीर है. उर्मिला ने खान को बर्थडे विश करने के लिए एक तस्वीर पोस्ट की थी. वहीं जानम समझा करो के 22 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक्ट्रेस ने फिल्म के गाने सबकी बाराते आई से एक कोलाज तस्वीर शेयर की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

13 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

46 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

48 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

2 hours ago