Bharat Express DD Free Dish

मुंबई की बारिश में रोमांटिक हुए विक्की-कैटरीना, सोशल मीडिया पर शेयर की प्यारी तस्वीर; फैंस ने उतारी नजर

मुंबई में मानसून आते ही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है. विक्की ने अपनी वाइफ कैटरीना के साथ खिड़की के पास बैठे हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं.

Vicky Kaushal, Katrina Kaif, Bollywood

Vicky Katrina Romantic Post: मुंबई में मानसून की दस्तक के साथ ही जहां एक तरफ आम जनता से लेकर अमिताभ बच्चन और अशनूर कौर जैसे सितारों के घरों में बारिश का पानी घुसने की खबरें सामने आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड का एक सबसे चहेता कपल इस सुहाने मौसम में डूबा नजर आ रहा है. जी हां, हम बात कर रहे हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की. विक्की ने अपनी लेडी लव के साथ सोशल मीडिया पर एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही है.

खिड़की के पास बैठकर लिया मानसून का मजा

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस खूबसूरत फोटो में कैटरीना कैफ को विक्की कौशल के कंधे पर हाथ रखे देखा जा सकता है. दोनों अपने घर की खिड़की से बाहर देखते हुए मुंबई की रिमझिम बारिश का लुत्फ उठा रहे हैं. तस्वीर को और भी स्पेशल बनाता है इसका कैप्शन जिसमें विक्की ने लिखा है- “बारिशें और आप”.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

कपल की इस रोमांटिक बॉन्डिंग पर फैंस दिल हार बैठे और देखते ही देखते पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा, “एक दिन विहान कौशल यह तस्वीर अपने पर्स में रखेगा.” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “सच्चा प्यार बिल्कुल ऐसा ही दिखता है.” कुछ फैंस तो यह भी कह रहे हैं कि उन्हें भी लाइफ में ऐसा ही पार्टनर और ऐसा ही खूबसूरत बॉन्ड चाहिए.

फिल्मी कहानी से कम नहीं है लव स्टोरी

बता दें कि विक्की और कैटरीना की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी ही है. दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट किया और फिर 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के आलीशान सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में सात फेरे लिए. शादी के बाद दोनों की जिंदगी और भी खूबसूरत हो गई जब 7 नवंबर 2025 को उनके घर नन्हे मेहमान यानी बेटे विहान ने कदम रखा.

दिलचस्प बात यह है कि जब दोनों एक दूसरे को डेट भी नहीं कर रहे थे तब एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान विक्की ने मजाक-मजाक में कैटरीना से कह दिया था, “आप विक्की जैसा कोई अच्छा लड़का ढूंढकर शादी क्यों नहीं कर लेती?” बस फिर किसे पता था कि विक्की का ये मजाक एक दिन सच में हकीकत में बदल जाएगा और दोनों की जोड़ी लोगों को इतनी पसंद आएगी.

ये भी पढ़ें- 60 मिनट में 275 बर्पीज और 150 पुश-अप्स! तापसी ने दिखाया हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट का दम

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read