यूटिलिटी

Aadhaar Card Update: आधार अपडेट के लिए बुक करें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, जानें क्या है प्रॉसेस

Aadhaar Card Kendra Appointment: आधार कार्ड भारत में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है. स्कूल में दाखिले से लेकर बैंक तक में आधार कार्ड अनिवार्य होता है. आधार कार्ड एक 12 डिजिट का यूनिक नंबर होता है जिससे आप अपने सभी जरूरी काम को निपटा सकते हैं. आधार कार्ड को एक सरकारी संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) जारी करता है.

देश के हर नागरिक का आधार कार्ड UIDAI द्वारा जारी किया जाता है. आधार कार्ड में देश के हर नागरिक का डाटा जैसे नाम, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक डिटेल्स आदि दर्ज रहता हैं. हाल के कुछ सालों में आधार की उपयोगिता बहुत तेजी से बढ़ा दी गई है. आधार कार्ड का उपयोग बैंक अकाउंट ओपन करवाने से लेकर यात्रा आदि सभी कामों के लिए होता है. ऐसे में आपको अपना आधार कार्ड अपडेट रखना बहुत जरूरी है.

आधार अपडेट के लिए बुक करें अपॉइंटमेंट-

कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड बनवाते वक्त इसमें गलत जानकारी चल जाती है. जैसे नाम या सरनेम, उम्र, एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि दर्ज हो जाता है. इसके साथ ही कई बार आधार में बायोमेट्रिक अपडेट करवाने की भी जरूरत पड़ जाती है. आधार कार्ड को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से आसानी से बनवा सकते हैं. साथ ही आधार कार्ड में दर्ज नाम, सरनेम, पता भी चेंज करना  चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से करवा सकते हैं. हम आपको जो भी  प्रक्रिया बताने वाले  हैं, इसके बाद आपको न तो किसी भी तरह की  झंझट होगी. न ही आपको  किसी तरह की  परेशानी का सामने करना होगा .

ये भी पढ़ें- MGNREGA : मनरेगा मजदूरों के लिए 1 जनवरी से ऑनलाइन अटेंडेंस, अनिवार्य होगा नया सिस्टम

आधार केंद्र का अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए फॉलो करें यह स्टेप्स-

इसके लिए आप सबसे पहले https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx?AspxAutoDetectCookieSupport=1%20website&AspxAutoDetectCookieSupport=1  की वेबसाइट पर जाना होगा.

आगे आपको अपने शहर का लोकेशन को सलेक्ट करना होगा.

इसके बाद Proceed To Book Appointment पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद सर्विस ऑप्शन को सेलेक्ट करें.

इसके बाद अपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और Generate OTP पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद अपने ओटीपी एंटर कीजिए और वेरीफाई ओटीपी पर क्लिक कीजिए.

आगे आपको एक नंबर मिलेगा और टाइम स्लॉट दिया जाएगा.

इस नंबर को आधार केंद्र पर दिखाकर आप जो चाहें उस डिटेल्स को वेरिफाई करवा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Dimple Yadav

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago