Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Virat Kohli-Anushka: अनुष्का शर्मा दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट? विराट कोहली के घर फिर गूंजेगी किलकारी

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है. एक्ट्रेस की सेकंड टाइम प्रेग्नेंसी की खबर पक्की है. इस बारे में एबीपी न्यूज को सोर्स से कंफर्मेशन मिली है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली फिर से पेरेंटस बनने जा रहे है. इन दिनों एक रिपोर्ट के बाद इस पर काफी चर्चा हो रही है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनुष्का की दूसरी बार प्रेग्नेंसी की खबर सच बताई जा रही है. इसका मतलब है कि कपल के घर में किलकारी गूंजने वाली है. बता दें कि विराट और अनुष्का की पहले से ही एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका है.

अनुष्का शर्मा दूसरी बार बनने जा रही है मां

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आने वाला है. सूत्र ने इसकी पुष्टि की है. हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ये अफवाहें सच हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेत्री पहले से ही अपनी दूसरी तिमाही में हो सकती है.

अनुष्का और विराट को मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया

एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वह अपनी पहली प्रेग्नेंसी की तरह दूसरी प्रेग्नेंसी की भी घोषणा करेंगी. बताया जा रहा है कि इसी वजह से एक्ट्रेस लोगों की नजरों से दूर रह रही हैं. इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुष्का को मुंबई के एक मैटरनिटी क्लिनिक में देखा गया था, लेकिन पैपराजी ने एक्ट्रेस के अनुरोध पर तस्वीरें प्रकाशित नहीं कीं. कथित तौर पर कोहली और अनुष्का ने भी जल्द ही एक घोषणा करने का “वादा” किया है.

अनुष्का और विराट एक बेटी के माता-पिता हैं

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में इटली के टस्कनी में शादी की थी. इस जोड़े ने साल 2021 में अपनी प्यारी बेटी वामिका का स्वागत किया. तब से दोनों अपने बेटी वामिका के पेरेंटिंग के प्यारे पल एंजॉय कर रहे हैं. हालांकि, कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है. अब अनुष्का और विराट दूसरी बार माता-पिता बनेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital