मनोरंजन

Who Is Pradeep Pandey Chintu: ये भोजपुरी एक्टर करेंगे शाहरुख की फिल्म, पवन सिंह और खेसारी को देते हैं पॉपुलैरिटी में टक्कर

Pradeep Pandey Chintu:   पॉवर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ही भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं? तो ऐसा बिल्कुल नहीं है  वो दिन गए जब इंडस्ट्री पर सिर्फ खेसारी लाल और पवन  सिंह का राज हुआ करता था. क्योंकि इन्हें मात देने अब एक और सुपरस्टार की एंट्री हो गई है. जो फिल्मों के मामले में शाहरुख खान तक को टक्कर देने जा रहा है.

पॉपुलैरिटी में सबसे आगे चिंटू

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर सिंगर और एक्टर के साथ ही चॉकलेटी स्टार के नाम से फेमस प्रदीप पांडे चिंटू, अब सबको पीछे छोड़ आगे निकल चुके हैं. उनकी पॉपुलैरिटी आसमान छू रही है. वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. प्रदीप पांडे चिंटू के अभिनय से भी ज्यादा लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं. प्रदीप पांडे भोजपुरी सिनेमा के सभी सुपरस्टारों से ज्यादा सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाले एक्टर बन गए हैं. चिंटू के फॉलोअर्स के नंबर को देख आप भी हैरान रह जाएंगे.

चिंटू को 3 मिलियन से भी ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. जो कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से कहीं ज्यादा है. पवन सिंह को 2.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं तो वहीं खेसारी लाल यादव से 2.7 मिलियन लोग जुड़े हुए हैं. फैंस के बीच चिंटू की पॉपुलैरिटी इस कदर है कि गाने के रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं. चिंटू ने एक से बढ़कर सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. वहीं इन फिल्मों के कई गाने ऐसे हैं जिन्होंने यूट्यूब पर हंगामा मचाया हुआ है. उनकी फोटोज देखते ही देखते वायरल हो जाती है. चिंटू ने यंग जनरेशन का खूब दिल जीता है.

ये भी पढ़ें-Mrs Universe 2023 में भारत को रिप्रजेंट करने वाली अपूर्वा राय के बारे में कितना जानते हैं आप? 3 साल के बेटे की हैं मां

करने जा रहे शाहरुख की फिल्म

प्रदीप पांडे शाहरुख खान की फिल्म भी करने जा रहे हैं. अरे चौंकिए मत, हमारा मतलब है शाहरुख खान के साथ में नहीं, बल्कि उनकी सुपर-डुपर हिट फिल्म कभी खुशी कभी गम का रीमेक करने जा रहे हैं. वैसे उनकी पॉपुलैरिटी इसी तरह बढ़ती रही तो, वो दिन दूर नहीं जब चिंटू सही मायने में शाहरुख खान के साथ काम करेंगे. फिलहाल तो, चिंटू करण जौहर की इस फिल्म के भोजपुरी वर्जन में काम करेंगे. जहां उनके साथ हिट हीरोइन आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी भी होंगी. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. ‘कभी खुशी कभी गम’ के भोजपुरी वर्जन को प्रमांशु सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

8 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

8 hours ago