Bharat Express DD Free Dish

जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा मैनेजर सिद्धार्थ के लिए क्यों लगा रही हैं गुहार?

Zubeen Garg Wife Garima Saikia Video: मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक है. इस बीच उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर पति के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के समर्थन की अपील की है.

Zubeen Garg Wife Garima Saikia Video

Zubeen Garg Wife Garima Saikia Video: ‘या अली’ जैसे सुपरहिट गाने से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सिंगर जुबीन गर्ग के अचानक निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में हैं. सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके चलते उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा सहित कई लोगों पर FIR भी दर्ज की गई थी. जुबीन की मौत पर जहां फैंस गमगीन हैं, वहीं उनकी पत्नी गरिमा ने एक भावुक वीडियो शेयर कर सबको हैरान कर दिया है. उन्होंने पति के मैनेजर के पक्ष में भी खुलकर बात की है.

रविवार, 21 सितंबर को अंतिम दर्शन के बाद सिंगर जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार किया गया. इससे ठीक पहले उनकी पत्नी का वीडियो सामने आया है जो कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है. वहीं इस पूरे केस में लोगों के सोचने के तरीके के भी बदल रहा है.

पत्नी ने मैनेजर के लिए क्या कहा?

गरिमा ने अपने वीडियो में कहा, “जुबीन घर आ रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि उनके अंतिम संस्कार के सभी कार्य शांतिपूर्वक संपन्न होंगे. उन्होंने आगे कहा कि सिद्धार्थ उनके पति के लिए भाई जैसे हैं और उन्होंने हमेशा उनकी मदद की है, खासकर 2020 में जब जुबीन को दिल का दौरा पड़ा था. गरिमा ने फैंस से अनुरोध किया है कि वे सिद्धार्थ को जुबीन की अंतिम यात्रा में शामिल होने दें और उनके खिलाफ दर्ज FIR को वापस लें. उन्होंने कहा कि मैं सिद्धार्थ के बिना यह सब नहीं संभाल पाऊंगी.

सिंगापुर हो गया था निधन

जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ था. उनकी मौत के बाद कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, जिसमें उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा भी शामिल हैं. असम सरकार ने जुबीन के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है और उनके पार्थिव शरीर को गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. इसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दे दी गई.

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

गरिमा की अपील के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है और जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने भी आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचकर जुबीन को श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें: 350 से ज़्यादा फिल्मों में काम कर चुके मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड

पत्नी का वीडियो बदल सकता है नजरिया

जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा का यह भावुक बयान सिर्फ एक अपील नहीं है, बल्कि यह उनके मैनेजर सिद्धार्थ के प्रति भरोसे को दर्शाता है. जुबीन को दिल का दौरा पड़ने के बाद सिद्धार्थ ने जिस तरह उनकी मदद की, उसे गरिमा ने पूरी दुनिया के सामने रखा है. इस बयान के बाद, जहां एक ओर उनके मैनेजर के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर लोगों का नजरिया बदल सकता है, वहीं यह भी साफ हो गया है कि जुबीन के निधन से जुड़ा हर पहलू बेहद संवेदनशील और भावुक करने वाला है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read