Swami Ramdev Did Not Praise Congress Viral Postcard Is Fake Bharat Express
योग गुरु बाबा रामदेव अक्सर अपनी राजनीतिक टिप्पणियों के लिए जाने जाते है. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह से छाए हुए है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम से एक पोस्टकार्ड तेजी से वायरल हो रहा है. इसेस दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस की तारीफ करते है. इतना ही नहीं दावा है कि उन्होंने यह कबूल किया है कि पहले कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश की थी.
क्या है सोशल मीडिया पर वायरल दावा?
दरअसल, वायरल हो रहे पोस्टकार्ड में स्वामी रामदेव की तस्वीर के साथ एक बयान लिखा गया है कि कांग्रेस चाहे जैसी भी थी, लेकिन तानाशाह नहीं थी. महंगाई और बेरोजगारी पर कंट्रोल रखती थी. हमारे देश के पत्रकारों ने कांग्रेस की छवि खराब की है. उसमें मेरा भी योगदान कम नहीं था, मुझे माफ कर दो.

अब इसी पोस्टकार्ड को अन्य सोशल मीडिया यूजर्स शेयर करते हुए सवाल उठा रहे हैं कि क्या बाबा रामदेव को अपने पुराने बयानों पर पछतावा हो रहा है.
क्या है पोस्टकार्ड की असल कहानी?
अगर बाबा रामदेव जैसा बड़ा चेहरा सार्वजनिक रूप से ऐसा बयान देता या माफी मांगता, तो यह राष्ट्रीय मीडिया के लिए बड़ी खबर होती. लेकिन किसी भी विश्वसनीय समाचार माध्यम में ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है.
दरअसल, वायरल पोस्टकार्ड पर एक प्रसिद्ध हिंदी समाचार पत्र का लोगो लगा हुआ है. जब उस मीडिया संस्थान के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल का मिलान किया गया, तो पाया गया कि वायरल ग्राफिक के फॉन्ट और लेआउट में अंतर है. असली पोस्टकार्ड में मौजूद तिरछी लाइन को एडिट करके हटा दिया गया है और उसकी जगह मनगढ़ंत टेक्स्ट जोड़ दिया गया है.
निष्कर्ष
इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो रहा पोस्टकार्ड एडिटेड है, जिसे भ्रामक तौर पर फैलाया जा रहा है. बाबा रामदेव ने कोई भी ऐसी बयान नहीं दिया है. इसलिए सोशल मीडिया पर ऐसे किसी भी वायरल हो पोस्ट, तस्वीर और वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि ज़रूर करें.
यह भी पढ़ें: सतीश मराठे गैंगस्टर नहीं बल्कि एक समाजिक कार्यकार्ता? सांप्रदायिक विवाद के चलते हत्या का दावा; जानें सच्चाई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

