Bharat Express DD Free Dish

क्या बरगी बांध में मिली मां-बेटे की वायरल तस्वीर है असली? प्रशासन ने बताया पूरा सच

जबलपुर के बरगी बांध क्रूज हादसे के नाम पर सोशल मीडिया पर मां-बेटे की एक भावुक फोटो वायरल हो रही है, जिसे असल में एआई (AI) की मदद से तैयार किया गया है. जबलपुर कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि इस तस्वीर का हादसे से कोई संबंध नहीं है.

Fact Check Viral photo of Mother and Son from Bargi Dam Accident is Fake and AI-generated

Bargi Dam Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में 30 अप्रैल की शाम को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश का दिल दहला दिया. इस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई. लेकिन इस मातम के बीच एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर तैरने लगी, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया. लेकिन जिस फोटो को देखकर आपकी आंखों में आंसू आ रहे हैं, असल में उसका इस हादसे से कोई लेना-देना ही नहीं है.

क्या है वायरल फोटो और दावा?

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब शेयर की जा रही है जिसमें एक मां लाइफ जैकेट पहने पानी में है और उसका मासूम बच्चा उसके सीने से लिपटा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि ये बरगी बांध हादसे की वही अंतिम तस्वीर है, जिसमें मां ने मरते दम तक अपने चार साल के बेटे को नहीं छोड़ा और दोनों के शव इसी हाल में बरामद हुए. लोग इसे ‘ममता की मिसाल’ बताकर भावुक संदेशों के साथ फॉरवर्ड कर रहे हैं.

पड़ताल

तस्वीर को ध्यान से देखने पर इसमें कुछ ऐसी गलतियां हैं जो आम तौर पर एआई से बनी फोटो में होती हैं. फोटो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि बच्चे को पकड़े हुए हाथों की उंगलियां और स्किन का टेक्सचर कुछ जगहों पर अजीब और धुंधला है. वहीं, फोटो में पानी की लहरें और उसमें तैरते फूल बिल्कुल भी स्वाभाविक नहीं लग रहे हैं. इसके अलावा मां और बच्चे की त्वचा जरूरत से ज्यादा चिकनी और किसी पेंटिंग जैसी नजर आती है.

Jabalpur Collector Clarification Post

इसके अलावा जबलपुर कलेक्टर सामने आकर वायरल तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ एक पोस्ट कियाय. पोस्ट में स्पष्ट तौर पर उन्होंने बताया कि ये फोटो एआई जनरेटेड है या किसी और स्रोत की है, लेकिन इसका बरगी क्रूज दुर्घटना से कोई संबंध नहीं है.

सावधान रहें, संवेदनाओं का व्यापार न करें

बरगी बांध में हुआ ये क्रूज हादसा वाकई दुखद था और उस घटना में एक मां-बेटे की जान जाने की खबर सच भी है, लेकिन उनकी असली तस्वीरें इससे बिल्कुल अलग है.

इसलिए, अगली बार जब आपके व्हाट्सएप या फेसबुक पर ऐसी कोई दिल दहला देने वाली फोटो आए, तो उसे शेयर करने से पहले एक बार जरूर सोचें और बिना पुष्टि के शेयर करने से बचे.

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की दुनिया में मची खलबली: क्या वाकई आ गया ‘नेशनल क्रिएटर इकोनॉमी बिल’?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read