Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Fact Check: ‘हम सुरक्षित हैं…’ जमुई कांड के बाद क्या मैथिली ठाकुर ने दिया यह बयान? जानिए वायरल वीडियो का सच

Fact Check: बिहार के जमुई कांड के बाद लोक गायिका और बीजेपी नेता मैथिली ठाकुर का महिला सुरक्षा पर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक पाया गया है.

मैथिली ठाकुर का जमुई कांड से जोड़कर वायरल किया जा रहा महिला सुरक्षा वाला बयान निकला फेक.

Fact Check: बिहार के जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव की एनकाउंटर के बाद हुई गिरफ्तारी के बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों का बाजार गर्म है. इसी कड़ी में मशहूर लोक गायिका और बीजेपी नेता मैथिली ठाकुर का एक पुराना वीडियो जमुई की घटना से जोड़कर वायरल किया जा रहा है. वीडियो में मैथिली बिहार में महिलाओं के सुरक्षित होने की बात कहती नजर आ रही हैं, जिसे लेकर कई यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं हालांकि, फैक्ट चेक जांच में यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला है.

सोशल मीडिया पर मैथिली ठाकुर का जमुई कांड से जोड़कर वायरल किया जा रहा ‘महिला सुरक्षा’ वाला बयान पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है. पुराना वीडियो शेयर कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है मैथिली ठाकुर ने जमुई की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मैथिली ठाकुर को यह कहते हुए सुना जा सकता है: ‘हम खुद बिहार से आए हैं, मैं खुद बिहार की बेटी हूं और हम लोग बहुत सुरक्षित हैं… मैं बिल्कुल महफूज हूं’ इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि जमुई कांड जैसी गंभीर घटना के बाद मैथिली ठाकुर का यह गैर-जिम्मेदाराना बयान सामने आया है. पोस्ट्स के कैप्शन में उन्हें ‘बेशर्म’ बताते हुए आलोचना की जा रही है और इसे जमुई मामले पर दी गई हालिया टिप्पणी के रूप में पेश किया जा रहा है.

क्या है असल सच?

फैक्ट चेक में सामने आया कि यह वीडियो न तो हाल का है और न ही इसका जमुई की घटना से कोई संबंध है. असल में यह वीडियो अप्रैल 2026 का है, जब मैथिली ठाकुर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने गई थीं. वहां ममता बनर्जी द्वारा बिहार और यूपी में महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बयान दिया था. जमुई की हालिया घटना पर मैथिली ठाकुर ने इसे अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक बताया है तथा पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.

जांच में क्या सामने आया?

दावे की पड़ताल के लिए जब रिवर्स इमेज सर्च का सहारा लिया गया, तो यह वीडियो न्यूज एजेंसी ANI के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 22 अप्रैल 2026 को मिला

  • पुरानी तारीख: वीडियो 22 अप्रैल 2026 को अपलोड किया गया था, जिससे साफ होता है कि यह मौजूदा जमुई घटना से महीनों पुराना है.
  • पश्चिम बंगाल चुनाव का संदर्भ: मैथिली ने यह बयान बंगाल में टीएमसी नेता ममता बनर्जी के आरोपों के जवाब में दिया था.
  • मीडिया रिपोर्ट्स: ‘द ट्रिब्यून’ की 22 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट में भी इस बयान का पूरा विवरण दर्ज है.

अतः पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि मैथिली ठाकुर के महीनों पुराने राजनीतिक बयान को संदर्भ से काटकर जमुई कांड से जोड़ा जा रहा है

यह भी पढ़ें-सुशांत सिंह राजपूत के ‘मर्डर का खुलासा’ करती तस्वीर वायरल, जानें क्या है फोटो की असलियत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital