Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या 7 जुलाई को बंद रहेगा पूरा देश? जानें क्या है केंद्र सरकार के वायरल पोस्ट के पीछे का सच?

Fact Check: सोशल मीडिया पर 7 जुलाई 2025 को भारत बंद का दावा किया जा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है. जानिए वायरल खबर की सच्चाई.

Fact Check: सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि 7 जुलाई को पूरे देश में केंद्र सरकार ने भारत बंद का ऐलान किया है.

साथ ही इस वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि इस दिन (7 जुलाई) देश के अलग-अलग हिस्सों में रोजगार को लेकर कई रैलियां निकाली जाएंगी और प्रदर्शन भी होंगे.

वहीं इस वायरल खबर की जांच करने के बाद सामने आया है कि ये दावा गलत है. केंद्र सरकार ने इस तरह का कोई दावा नहीं किया है और सोशल मीडिया पर तलाी जा रही ये खबर झूठ है. लोग इसं सच समझकर शेयर भी कर रहे हैं.

वायरल पोस्ट में क्या लिखा है?

एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस भ्रामक खबर को शेयर की जिसमें लिखा है-

“भारत सरकार ने 7 जुलाई 2025 को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है जिसके चलते पुरे भारत में छुट्टी होंगी. इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन, रैलियां और धरने होंगे. मकसद है सरकार तक श्रमिकों और आम जनता की परेशानियों और मांगों की आवाज पहुंचाना. देश में रोजगार और वेतन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ रही हैं. इन्हीं मुद्दों को लेकर ये भारत बंद बुलाया गया है.”


ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलाई लामा को जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं, बताया “करुणा और नैतिकता का प्रतीक”


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital