Bharat Express DD Free Dish

Fact Check: क्या एससीओ शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी से नहीं मिलाया था हाथ? जानिए वायरल वीडियो का सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एससीओ शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी से हाथ मिलाया था. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं वीडियो के पीछे का सच.

Fact Check

Fact Check: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल बाद चीन पहुंचे. 31 अगस्त को उन्होंने तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी से हाथ नहीं मिलाया.

क्या है वायरल वीडियो का सच?

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी शी जिनपिंग से हाथ मिलाने आगे बढ़े, लेकिन चीनी राष्ट्रपति ने उन्हें अनदेखा कर दिया. कई यूजर्स ने व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी कीं.

पड़ताल में क्या निकला?

जब फैक्ट-चेक टीम ने वीडियो की जांच की तो हमें पता चला कि यह वीडियो मौजूदा सम्मेलन का नहीं है. यह एक साल पुराना वीडियो है, जो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का है. उस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया था. इसके अलावा, ताजा एससीओ सम्मेलन में भी नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग ने एक-दूसरे का स्वागत किया और हाथ मिलाया.

ये भी पढ़ें: Fact Check: क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में बाढ़ के लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराया? जानिए इसके पीछे का सच

दोनों नेताओं की मुलाकात

रिपोर्ट के अनुसार, तियानजिन में हुए एससीओ शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बातचीत भी की. शी जिनपिंग ने कहा कि भारत और चीन दुनिया की प्राचीन सभ्यताएं हैं और ग्लोबल साउथ के अहम सदस्य हैं. दोनों देशों की जिम्मेदारी है कि अपने लोगों की भलाई और विकासशील देशों की प्रगति में योगदान दें.

एक साल पुराना है वीडियो

हमारी जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो फेक है. यह वीडियो एक साल पुराना है और इसे झूठे दावों के साथ फैलाया जा रहा है. एससीओ सम्मेलन में मोदी और शी जिनपिंग ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया था.

 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read