Bharat Express DD Free Dish

Fact Check: क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में बाढ़ के लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराया? जानिए इसके पीछे का सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तान में बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार बताते नजर आते हैं. जांच में पाया गया कि यह वीडियो डीपफेक है और एआई टूल्स से बनाया गया है.

Fact Check

Fact Check: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया गया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ का कारण भारत को बताया. वीडियो में ट्रंप कथित तौर पर कहते दिख रहे हैं कि बाढ़ सिर्फ जलवायु या बारिश की वजह से नहीं आई, बल्कि भारत ने कश्मीर में बांध खोल दिए जिससे यह आपदा हुई.

कोई सबूत नहीं मिला

जब इस दावे की जांच की गई तो सबसे पहले कीवर्ड ‘Trump Pakistan floods’ से खोज की गई. लेकिन न तो किसी भरोसेमंद मीडिया रिपोर्ट में और न ही किसी आधिकारिक बयान में इस दावे की पुष्टि मिली.

क्या है असली वीडियो की सच्चाई?

वीडियो की रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें फोर्ब्स का एक यूट्यूब वीडियो मिला. यह मई 2025 में प्रकाशित हुआ था. उस असली वीडियो में ट्रंप चीन पर बात कर रहे थे, न कि पाकिस्तान या भारत पर.

ये भी पढ़ें: Fact Check: वायरल वीडियो में राजस्थान की झूठी प्रथा का दावा, NCIB ने बताया अफवाह, जानें क्या है पूरा मामला?

एआई टूल्स ने पकड़ा फर्जी ऑडियो

वायरल वीडियो के ऑडियो की जांच एआई टूल्स से की गई. Hive Moderation ने ऑडियो को 89.6% संभावना के साथ एआई-जनरेटेड बताया. Hiya Deepfake Voice Detector ने इसे 100 में से सिर्फ 8 अंक दिए और कहा कि यह आवाज “डीपफेक” है.

PIB ने भी बताया डीपफेक

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेक टीम ने भी इस वीडियो को फर्जी करार दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह वीडियो एआई टूल्स से एडिट किया गया है और पूरी तरह भ्रामक है. साफ है कि डोनाल्ड ट्रंप का कोई ऐसा बयान सामने नहीं आया है. यह वीडियो एआई से छेड़छाड़ कर बनाया गया डीपफेक है, जिसका उद्देश्य गुमराह करना है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read