सुन लो मोहम्मद ज़ुबैर… ट्रेन में रुद्राभिषेक के वीडियो पर काट रहे थे बवाल, रेलवे ने रसीद दिखाकर बताई क्या है सच्चाई?
ट्रेन में पूजा-अर्चना के वायरल वीडियो पर मोहम्मद ज़ुबैर के सवालों के बाद नॉर्दर्न रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह निजी सैलून कोच की वैध बुकिंग थी. रेलवे के अनुसार, कोच नियमों के तहत बुक किया गया था और घटना से सुरक्षा या परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा...
चालान के नाम पर खाली हो रहा है बैंक खाता! व्हाट्सऐप पर आए इन खतरनाक लिंक्स को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट
सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर आरटीओ के नाम से भेजे जा रहे फर्जी पेंडिंग ट्रैफिक चालान के मैसेज से सावधान रहें. पीआईबी फैक्ट चेक ने चेतावनी जारी की है कि इन मैसेजों में दिए गए लिंक या एपीके फाइलों पर क्लिक करने से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है.
क्या है ‘पेन बम’ जिसको लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस एडवाइजरी की हो रही बात? जानें पोस्ट का सच
सोशल मीडिया पर 'पेन बम' को लेकर बुलंदशहर पुलिस के नाम से वायरल हो रहा सुरक्षा अलर्ट पूरी तरह फर्जी है. पुलिस ने साफ किया है कि उनकी तरफ से ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं हुई है. असल में वायरल तस्वीर विदेशों में बिकने वाले मिलिट्री थीम आधारित 'नॉवेल्टी इंक पेन' की है.
एक गलत क्लिक और बैंक खाता साफ! सरकारी एजेंसी ने बताया कैसे पहचानें फर्जी वेबसाइट
डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए PIB Fact Check ने नकली वेबसाइटों को पहचानने के लिए गाइडलाइन जारी की है. एजेंसी ने बताया कि किन गलतियों को पकड़कर आप फर्जी वेबसाइटों के जरिए होने वाली ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं.
समोसा खरीदने के लिए ड्राइवर ने नहीं रोकी थी ट्रेन! इंदौर वायरल वीडियो का सच आया सामने, जानें क्या?
इंदौर के वायरल ट्रेन-समोसा वीडियो पर रेलवे ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ट्रेन तकनीकी कारणों से पहले से ही रुकी हुई थी. असिस्टेंट लोकोपायलट ने ऑपरेशनल हॉल्ट के दौरान सामान खरीदा था, सोशल मीडिया पर किया गया दावा भ्रामक निकला.
क्या चीन ने सच में बना लिए भारतीय सीमा में कैंप? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे का पूरा सच
सोशल मीडिया पर अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना के 60 किलोमीटर अंदर घुसने का दावा करने वाला वीडियो पूरी तरह फर्जी है. PIB Fact Check ने इसे खारिज किया है. चीन ने LAC के पार अपने नियंत्रण वाले पुराने इलाके में नई सड़क बनाई है.
भूटान ने नहीं लिया भारत का E20 पेट्रोल? सोशल मीडिया के दावे पर पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा खुलासा
Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल यह दावा कि भूटान ने भारत से E20 पेट्रोल लेने से मना कर दिया है, पूरी तरह गलत है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ किया है कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा ऐसा कोई प्रस्ताव भूटान को नहीं दिया गया था. लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.
क्या सरकार बांट रही है स्कूली बच्चों को फ्री ईवी साइकिल? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक एआई-जनरेटेड फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली बच्चों को मुफ्त इलेक्ट्रिक साइकिल देने का दावा किया जा रहा है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह से फेक और भ्रामक बताया है.
क्या वाराणसी के मंदिर में मिले मुस्लिम युवकों के कटे सिर? जानें सोशल मीडियी पर वायरल हो रहे पोस्ट का सच
सोशल मीडिया पर वाराणसी के बाबतपुर स्थित काली मंदिर में छह मुस्लिम युवकों के कटे सिर मिलने का दावा पूरी तरह से फर्जी है. फैक्ट चेक में सामने आया है कि साल 2023 में उड़ी इस अफवाह का वाराणसी पुलिस ने तभी खंडन कर दिया था और केस दर्ज किया था.
क्या नीदरलैंड की गर्मी में सचमुच पिघल गईं कारें और टायर? जानें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज का पूरा सच
सोशल मीडिया पर नीदरलैंड की भीषण गर्मी के दावे के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार के बोनट, टायर और कूड़ेदान को पिघलते हुए दिखाया गया है. फैक्ट चेक में सामने आया है कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है. इसमें जोड़ी गई सभी पांचों क्लिप्स पुरानी हैं.





