Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

World Cup 2023: सुनील गावस्कर ने खोला मोहम्मद शमी का राज, बताया कैसे करते हैं घातक गेंदबाजी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप 2023 में जैसे ही खेलने का मौका मिला, शमी ने अपना घातक गेंदबाजी से सबको दिखा दिया कि वो कितने खतरनाक गेंदबाज हैं. अब पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने शमी की सफलता के राज बताए हैं.

Mohammed Shami

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते मोहम्मद शमी (सोर्स-X)

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार अब तक खेले गए सभी 6 मैचों में जीत दर्ज की है. टीम इंडिया के इस जीत में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का अहम योगदान है. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टूर्नामेंट के शुरुआत के चार मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. लेकिन पांचवें मैच में जैसे ही शमी को मौका मिला, उन्होंने अपना घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को पस्त कर दिया. वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भी शमी ने आक्रामक गेंदबाजी की और टीम को जीत दिलाई.

मोहम्मद शमी की सफलता का खुला राज

वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दो मैचों में ही मोहम्मद शमी ने दिखा दिया कि उनकी ताकत क्या है. मोहम्मद शमी की सफलता के राज का खुलासा टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने किया है. गावस्कर ने शमी की तुलना पूर्व दिग्गज कपिल देव के साथ की है. गावस्कर ने कहा कि उन्हें पता है कपिल देव किस तरह से खुद को फिट रखते थे, शमी भी कुछ वैसा ही कर रहे हैं. बता दें कि रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी ने चार विकेट झटके थे. इस मैच में टीम इंडिया को 100 रनों के बड़े अंतर से जीत मिली थी.

सुनील गावस्कर ने खोला शमी का राज

सुनील गावस्कर ने कहा कि शमी अपने गांव में बनाए ट्रेनिंग पिच पर प्रैक्टिस करते हैं जिसके चलते वो वनडे टीम से अंदर या बाहर रहने के बावजूद लय में बने रहते हैं. शमी के बारे में आग बताते हुए गावस्कर ने कहा कि वो जब भी नेट्स पर गेंदबाजी को अहमियत देने की बात आती है तो शमी इसमें पुराने स्कूल के हैं. गावस्कर ने कहा कि पिलदेव भी इसी बात पर ध्यान देते थे कि तेज गेंदबाज नेट्स पर काफी मेहनत करे, नेट्स पर निरंतर गेंदबाजी करे और फिर मैदान में कमाल दिखाए और बेहतरीन गेंदबाज बने.

ये भी पढ़ें- AFG vs SL: वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने दर्ज की तीसरी जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

शमी प्रैक्टिस पर देते हैं खूब ध्यान

गावस्कर ने कहा कि मोहम्मद शमी कड़ी मेहनत करते हैं. जब भी वो घर जाते हैं, तो वहां वो गेंदबाजी करते हैं. शमी अपने घर पर कई पिच बना रखा है, जिस पर वो गेंदबाजी और सिर्फ गेंदबाजी करते हैं. इसके साथ ही शमी अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखते हैं. गावस्कर ने कहा कि शमी की यही खासियत है कि जहां भी रहो गेंदबाजी करो. कपिल देव भी यही करते थे, वो किसी की भी बात नहीं सुनते थे कि नेट्स पर सिर्फ 15-20 गेंद फेंको, उन्हें पता होता था कि वह जितना दौड़ेंगे, उतनी ही अच्छी गेंदबाजी करेंगे. बता दें कि शमी इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए दो मैच में 9 विकेट चटकाए हैं. वहीं वर्ल्ड कप में भारत के लिए 40 विकेट ले चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital