Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: लखनऊ की जेल में बंद 36 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, मचा हड़कम्प

राजधानी में अब ऐसे 47 कैदी हो गए हैं जो HIV संक्रमित पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए जांच टीम गठित कर दी है जो मरीजों की नियमित जांच करेगी और उनका देखभाल भी करेगी.

फोटो सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जेल में 23 कैदी एचआईवी पाए जाने पर हड़कम्प मच गया है. बता दें कि हाल ही में कैदियों की जांच हुई थी, जिसमें 36 कैदी HIV संक्रमित पाए गए हैं. इस मामले के चलते जेल प्रशासन ने आनन-फानन में सख्ती से कदम उठाते हुए तुरंत कार्यवाही की है और कैदियों को सही स्थिति में रखने और पूरा इलाज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं. इसी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने एक चिकित्सकों की टीम गठित कर दी है जो नियमित रूप से संक्रमित कैदियों की निगरानी रखेगी और उनकी देखभाल करेगी.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य को लेकर एड्स नियंत्रण सोसायटी के निर्देश पर दिसंबर 2023 में जांच कराई गई थी. स्वास्थ्य विभाग ने जेल में बंद कैदियों की जांच का आदेश दिया था. इसके बाद सामने आई जांच रिपोर्ट में 36 कैदी के HIV संक्रमित होने की खबर सामने आई है. इसी के बाद से शासन से लेकर प्रशासन तक में हड़कम्प मचा हुआ है. मामला यूपी की राजधानी की जेल का होने के कारण मामला और भी गम्भीर हो गया है. जेल प्रशासन ने सभी संक्रमित कैदियों के साथ काउंसिलिंग करने का निर्णय लिया है. इसी के साथ ही शादीशुदा और अविवाहित कैदियों को अलग-अलग बैरक क्षेत्र में रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि संक्रमण का प्रसार न हो. इसके साथ ही, उन्हें नियमित चिकित्सा जांच और उपचार की सुविधा भी प्रदान की जा रही है.

ये भी पढ़ें-देश से गद्दारी करने वाले को UP ATS ने किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भेज रहा था सेना से जुड़ी जानकारी

खबर सामने आ रही है कि, कैदियों के बीच HIV संक्रमण को रोकने को लेकर कठोर कदम उठाए जा रहे हैं. संक्रमित कैदियों की नियमित जांच कराई जा रही है. इसी के साथ ही कैदियों को अब KGMU के anti retro viral therapy centre से इलाज करवाया जा रहा है. ताकि संक्रमित कैदी ठीक हो सकें. बता दें कि इससे पहले भी नवंबर 2023 में 11 कैदी संक्रमित मिले थे. इस तरह से अब कुल 47 कैदी हो गए हैं जो HIV संक्रमित पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए जांच टीम गठित कर दी है जो मरीजों की नियमित जांच करेगी और उनका देखभाल भी करेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital