Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली से वृंदावन की सनातन एकता पदयात्रा में शामिल हुए आचार्य लोकेश मुनि, उद्बोधन के बाद भारत माता के जयघोष से गुंजायमान हुआ माहौल

विश्व जैन धर्मगुरु, लेखक और वक्ता आचार्य लोकेश मुनि ने बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा शुरू किए गए दिल्ली से वृंदावन की सनातन एकता पदयात्रा में शामिल हुए.

LOKESH MUNI

विश्व जैन धर्मगुरु, लेखक और वक्ता आचार्य लोकेश मुनि ने बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा शुरू किए गए दिल्ली से वृंदावन की सनातन एकता पदयात्रा में शामिल हुए. पदयात्रा के शुभारंभ के मौके पर आचार्य लोकेश ने अपना संबोधन दिया. आचार्य लोकेश के उद्बोधन से वहां का माहौल भारत माता के जयघोष से गुंजायमान हो गया. इस मौके पर बागेश्वर बाबा ने आचार्य लोकेश मुनि को उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया.

वहीं सोमवार को आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई स्वर्गीय राजेश राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की. साथ ही शांति पाठ कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.


ये भी पढ़ें: ‘मेरा देश पहले-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ नरेंद्र मोदी’ का दिल्ली में भव्य मंचन, आचार्य लोकेश मुनि समेत इन शख्सियतों ने की शिरकत


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital