Bharat Express DD Free Dish

टिहरी जिले में यमुना पुल के पास कार के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, उत्तरकाशी से देहरादून आ रही थी कार

6 लोगों से भरी कार उत्तरकाशी से देहरादून की ओर आ रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई.

टिहरी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार यहां. यमुना पुल के पास एक कार खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई. एसडीआरएफ की टीम आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ की टीम को पता चला कि 6 लोगों से भरी कार उत्तरकाशी से देहरादून की ओर आ रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर कार यमुना नदी में गिर गई. जिससे कार में सवार लोगों की मौत हो गई.

कार का मॉडल मारूति की आल्टो थी और कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UK07 9607 था. मौके पर पहुंची SDRF टीम ने तत्काल रस्सी की मदद से खाई में उतरते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार के पास पहुंची लेकिन तब तक उसमें सवार सभी सवारियों की मौके पर मौत हो चुकी थी. स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर SDRF टीम ने कार में से सभी शवों को बॉडी बैग और स्ट्रेचर के जरिये किसी तरह खाई से बाहर निकाला. पुलिस ने सभी मृतकों की शिनाख्त की और उनका पंचनामा किया. जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस घटना में मृतकों की पहचान 30 साल के प्रताप पुत्र श्यामसुख, 28 साल के राजपाल पुत्र श्यामसुख, 25 साल की जशीला पत्नी राजपाल, 28 साल के वीरेंद्र पुत्र प्रेमलाल, 35 साल के विनोद पुत्र शेरिया के रूप में हुई है. ये सभी उत्तरकाशी के ग्राम मौताड़ मोरी रहने वाले हैं. इसके अलावा उत्तरकाशी के ग्राम देवती मोरी  रहने वाले 38 साल के मुन्ना पुत्र रूपदास की भी मौत हुई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read