Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Hyderabad News: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे

Hyderabad Fire : हैदराबाद में एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. जिसमें 6 लोगों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में 2 महिलाओं भी शामिल हैं.

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग (फोटो X)

Hyderabad Fire : हैदराबाद में एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. जिसमें 6 लोगों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में 2 महिलाओं भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि आग की लपटें धी-धीरे 4 मंजिल तक पहुंच गईं.

आग लगने से 6 लोगों की मौत

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल जोन वेंकटेश्वर राव ने कहा कि हैदराबाद के नामपल्ली के बाजारघाट में एक अपार्टमेंट में गोदाम स्थित है. जिसमें केमिकल की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी. सोमवार को अचानक गोदाम में आग लग गई. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. 16 अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.

इमारत में केमिकल स्टोर किया गया था- डीजी फायर

घटना को लेकर डीजी फायर नागी रेड्डी ने बताया कि ” इमारत में केमिकल को स्टोर किया गया था. ये पूरी तरह से अवैध था. बिल्डिंग के स्टिल्ट एरिया में केमिकल का भंडारण किया गया था. आग लगने की वजह ये रसायन थे. घटना में अब तक 21 लोगों को निकाला गया है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. 6 लोगों की हालत नाजुक होने के चलते अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में पटाखे फूटने पर खुश हुए कपिल मिश्रा, TMC सांसद ने लगाई क्लास, बोले- AQI 999 के पार हो गया

सीएम ने घटना पर जताया शोक

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने नामपल्ली हादसे पर शोक व्यक्त किया है. सीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ ही जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए. किसी को भी कोई परेशानी न हो. इसका विशेष ध्यान रखा जाए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि कार रिपेयरिंग के दौरान स्पार्किंग होने के बाद आग लग गई. घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital