देश

मुश्किल में AAP सांसद राघव चड्ढा, दर्ज हो सकती है FIR, सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा मुश्किल में फंस चुके हैं. उनपर सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगा है. अगर आरोप साबित होता है तो चड्ढा के खिलाफ एफआईआर के साथ-साथ सख्त कार्रवाई की जा सकती है. सोमवार को राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक (Delhi Services Bill) पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी ने इसे सेलेक्ट कमेटी के पास रखने का प्रस्ताव दिया. प्रस्ताव में पांच सांसदों के हस्ताक्षर फर्जी होने के आरोप लगे. इसके बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने मामले में जांच के आदेश दिए.

दिल्ली सेवा बिल में जिन 5 सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर होने के आरोप लग रहे हैं, इनमें सुधांशु त्रिवेदी (बीजेपी), नरहरि अमीन (बीजेपी), फांगनोन कोन्यक (बीजेपी), सस्मित पात्रा (बीजेडी) और के. थांबिदुराई (एआईएडीएमके) के नाम शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक इन पांचों सांसदों ने राघव चड्ढा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन को लेकर नोटिस दिया है.

राघव चड्ढा ने आरोपों का किया खंडन

अब इस मामले में आम आदमी पार्टी राघव के बचाव में उतर आई है. राघव चड्ढा ने भी आरोपों का खंडन किया और कहा कि बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने के प्रस्ताव पर दस्तखत का होना जरूरी नहीं होता. AAP के ही राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना है कि कोई भी सांसद प्रवर समिति के लिए नाम प्रस्तावित कर सकता है. इसके लिए हस्ताक्षर की जरूरत नहीं होती है. संजय ने आरोप लगाया कि इस विषय को लेकर भाजपा झूठ और अफवाह फैला रही है.

यह भी पढे़ं- राहुल गांधी ने संसद में दिया Flying Kiss, स्मृति ईरानी ने बताया अभद्रता, NDA की महिला सांसदों ने स्पीकर को दी शिकायत

फर्जी हस्ताक्षर में अपना नाम शामिल होने पर बीजू जनता दल के सांसद सस्मित पात्रा ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. उनका कहना है, “इस मोशन में 5 से 6 सांसदों के नाम गलत तरीके से शामिल किए गए थे. मैं चाहता हूं कि इस मामले की जांच हो. मुझे यकीन है प्रिविलेज कमेटी इस मामले को देखेगी.” गौरतलब है कि BJD ने राज्यसभा में इस बिल का समर्थन किया था. इसके अलावा आंध्र प्रदेश की YSR कांग्रेस और तेलुगु देसम पार्टी ने भी बिल के समर्थन में वोट किया था.

– भारत एक्सप्रेस

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

24 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

48 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

59 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago