राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के गाजीपुर इलाके में विकास नाम के युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार ये आपसी विवाद का मामला है. इस हमले में विकास का दोस्त भी जख्मी हुआ है.
क्या है पूरा मामला ?
शुरुआती जानकारी के अनुसार, विकास नोएडा की एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था. कुछ समय पहले उसकी शादी तय हुई थी. बुधवार को विकास का जन्मदिन था. इस मौके पर वह एक दोस्त के साथ गाजीपुर के पेपर मार्केट गया था, जहां कार टच होने पर विवाद हुआ.
विकास पर चाकू से हमला
इस विवाद के बाद विकास बदला लेने पहुंचा था, लेकिन वहां कई लोगों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया. इसमें विकास गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि 6 से अधिक लड़कों ने विकास और उनके दोस्त सुमित को पहले बुरी तरह पीटा था. इसके बाद चाकू से हमला कर दिया. विकास का दोस्त भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ है.
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा ?
दिल्ली पुलिस ने पुष्टि करते हुए एक बयान में कहा कि,
“गाजीपुर इलाके में विकास नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. वह अपने दोस्त के साथ किसी छोटी-सी बात पर बदला लेने पहुंचा था. विकास का कुछ दिन पहले युवकों से झगड़ा हुआ था. बुधवार को वह बदला लेने के लिए अपने दोस्त के साथ गाजीपुर गया. बाद में आरोपी ने भी अपने अन्य दोस्तों को बुला लिया और विकास पर चाकू से वार कर दिया.”
इसे भी पढें- ऑपरेशन सिंदूर पर Amit Shah के भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
मामले में आरोपी गिरफ्तार
Delhi पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
(साभार IANS न्यूज एजेंसी)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

